हिमाचल प्रदेश के ऊंचे व पर्वतीय क्षेत्रों में शुरू हुआ ओलावृष्टि व बर्फबारी का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदेश के निचले व मध्यम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश जबकि ऊपरी शिमला में ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने से ठंड बढ़ गई है। खासकर कल्पा, शिमला, केलंग, मनाली व कुफरी में सुबह व शाम ठंड अधिक हो गई है। रोहतांग दर्रे सहित लाहुल व मनाली की पहाडिय़ों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। रोहतांग दर्रे में तीन इंच, बारालाचा जोत व शिंकुला दर्रे में चार इंच व कुंजम दर्रे में दो इंच बर्फबारी हुई।
रोहतांग सहित धुंधी जोत, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा मकरवेद व शिकरवेद की पहाडिय़ों, भृगु व दशौहर की पहाडिय़ों, पतालसू जोत, इंद्र किला, लद्दाखी पीक सहित लाहुल व कुल्लू की चोटियों घेपन पीक, लेडी ऑफ केलंग, दारचा की पहाडिय़ों, शिला पीक, बड़ा व छोटा शिंगरी ग्लेशियर, नीलकंठ जोत व धौलाधार की पहाडिय़ों में हिमपात हुआ। लेह व काजा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है। शिंकुला जोत में वाहनों की आवाजाही फिलहाल बंद है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More