कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। इस समय पंजाब में जो बाढ़ आई हुई है, वह पहली बात तो प्राकृतिक आपदा कम और राज्य सरकार व बी.बी.एम.बी की खराब प्रबंधन प्रणाली का नतीजा ज़्यादा है। जब मौसम विभाग की ओर से लगातार भारी बारिश की पूर्वानुमान दी जा रही थी, तब राज्य सरकार और पंजाब की नदियों व बांधों को नियंत्रित करने वाली बी.बी.एम.बी. क्यों बेपरवाह बनी रही? यह बाढ़ पंजाब पर खराब नीयत और लचर प्रबंधनों के कारण आई है। लेकिन पंजाब के बहादुर लोग, जिन्हें अभी तक न तो राज्य सरकार की ओर से और न ही केंद्र सरकार की तरफ से कोई मदद मिली है, वे अपने दम पर इस बाढ़ से जूझ रहे हैं।
शिरोमणि अकाली दल, क्योंकि वह पंजाब की जनता की अपनी प्रतिनिधि पार्टी है, हमेशा पंजाब और पंजाबियों के लिए आगे खड़ा रहा है। और अब भी पार्टी के प्रधान स. सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के निर्धारित राजनीतिक कार्यक्रमों को रद्द करते हुए, बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है और स्वयं भी जा रहे हैं। यह पार्टी की परंपराओं की रक्षा करने का प्रतीक है।
मैं शिरोमणि अकाली दल की पूरी दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं से भी अपील करता हूं कि वे अपना कर्तव्य समझते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं और अपनी मानवीय जिम्मेदारी निभाएं। इन शब्दों को शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई के प्रधान स. परमजीत सिंह सरना ने एक प्रेस बयान के ज़रिए व्यक्त किया।
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More