नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment act) पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. देश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में हालात काफी खराब हैं. यहां हिंसा में अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है. उधर, पुलिस ने भी उपद्रवियों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है. प्रदेश भर में करीब 10000 लोगों पर FIR दर्ज किए गए हैं. जबकि 600 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है. अकेले मेरठ जोन में 250 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.
सीएम का कार्यक्रम रद्द
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश के गवर्नर से मुलाकात की. माना जा रहा है कि दोनों के बीच सूबे के हालात को लेकर चर्चा हुई. उधर, सीएम आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम के शनिवार के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए. आदित्यनाथ को अमेठी भी जाना था. उधर, डीजीपी ओपी सिंह शनिवार को लखनऊ में सड़क पर उतरे. डीजीपी और लखनऊ के एसएसपी ने पुराने शहर में घूमकर हालात का जायजा लिया.
हिंसा में बाहरियों का हाथ?
डीजीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि हिंसा में बाहरियों का हाथ हो सकता है. डीजीपी ने एनजीओ और राजनीतिक दलों की भूमिका पर भी संदेह जताया और कहा कि सभी एंगल से जांच चल रही है. उधर, पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर है कि लखनऊ में हिंसा करने वाले गिरफ्तार लोगों में 6 पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले हैं. इसके अलावा, हिंसा करने वाले कई उपद्रवी लखनऊ छोड़कर भाग चुके हैं.
पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
प्रयागराज, गाजियाबाद, बहराइच, हापुड़, लखनऊ, बाराबंकी समेत प्रदेश के विभिन्न जगहों पर हुई हिंसा के मामले में करीब 10000 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. गाजियाबाद में 3600 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. वहीं, राजधानी लखनऊ में 218 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. उधर, गोरखपुर पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि शुक्रवार को हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है. आरोपियों की तस्वीर शेयर करते हुए गोरखपुर पुलिस ने ऐलान किया कि सूचना देने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More