गोवा के बाद अब मणिपुर कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने यह जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा, 'मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि अब मणिपुर कोरोना से मुक्त हो गया है। सभी मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है राज्य में वायरस का कोई नया मामला भी सामने नहीं आया है।' मणिपुर में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आए थे। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद राज्य कोरोना से मुक्त हो गया है। राज्य की पहली संक्रमित मरीज 23 साल की महिला थी, जो ब्रिटेन से लौटी थी। वहीं 65 साल का दूसरा मरीज दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में शामिल होने के बाद वायरस की चपेट में आया था।
गोवा में कोरोना वायरस से संक्रमित सभी सात मरीज ठीक हो चुके हैं और सभी को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इसके साथ अब गोवा में कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं है मतलब गोवा कोरोना से मुक्त हो गया है। राणे ने कहा कि सातों मामलों में अंतिम मरीज तीन अप्रैल को सामने आया था। सभी का इलाज किया गया और रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
राणे ने ट्वीट कर कहा था, हमें यह घोषणा करते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि गोवा में अब कोरोना वायरस संक्रमण को सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हो गई है।' उन्होंने कहा, 'अब जबकि राज्य में कोरोना का एक भी एक्टिव मामला नहीं है, यह हमारी जिम्मेदारी है कि लॉकडाउन का पालन करते रहें, सामाजिक दूरी बनाए रखें, जांच की दायरा बढ़ाएं और केंद्र व राज्य सरकार द्वारी जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। ' राणे ने चिकित्सकों को धन्यवाद कहा कि उन्होंने ऐसे समय में आगे आकर राज्य में कोरोना के प्रसार को रोकने में सफलता पाई।
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More
डॉ. एससी.देब होमियो रिसर्च लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित द ललित होटल म ..Read More
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More