अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दो-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक का गोवा के जांबावली स्थित श्री दामोदर संस्थान में शुभारंभ हुआ। इस बैठक में शैक्षिक, सामाजिक, संगठनात्मक, पर्यावरणीय, सांस्कृतिक, खेल और सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की जाएगी और आगामी कार्यों की योजना तैयार की जाएगी। देश के हर राज्य से कुल 106 प्रतिनिधि इस बैठक में अपेक्षित हैं ।बैठक का विधिवत शुभारंभ अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रा॰ (डॉ.) रघुराज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, व राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने दीप प्रज्वलन कर किया।
बैठक में वर्तमान शैक्षिक, राष्ट्रीय एवं सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा के साथ संगठनात्मक विचार बैठक 2026 के विषय, स्वरूप और प्रारूप, 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन (2025-26) की समीक्षा, और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों के अनुवर्तन पर विचार किया गया। संघ शताब्दी वर्ष, भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म जयंती, महारानी अब्बक्का का 500वाँ राज्यारोहण वर्ष, वंदे मातरम् के 150 वर्ष, गुरु तेग बहादुर जी का 350वाँ बलिदान दिवस तथा यशवंतराव केलकर जन्मशती वर्ष के निमित्त आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर वृहद चर्चा भी बैठक के प्रथम दिन की गई। संगठनात्मक कार्यों एवं विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों में सुधार पर विचार-विमर्श के साथ आगामी योजनाओं हेतु सुझाव प्रस्तुत किए गए। साथ ही, विगत वर्ष संपन्न हुए सदस्यता अभियान तथा महाविद्यालय इकाइयों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि सत्र 2025–26 में देशभर में कुल 77,25,508 विद्यार्थियों ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की है, जो अभाविप के उन्नयन काल से अब तक की सर्वाधिक सदस्यता है। यह दर्शाता है कि आज की युवाशक्ति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से प्रेरित हो रही है। बैठक के प्रथम दिन शिक्षा से जुड़े विषयों पर गहन मनन-चिंतन किया गया। इस दौरान देशभर के शैक्षिक परिसरों में व्याप्त अनियमितताओं, अनैतिक शुल्क वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी ने कहा कि,"अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक संगठन को सुदृढ़ बनाने में महती भूमिका निभाती है। आज की यह बैठक उस स्थान पर आयोजित की जा रही है, जहाँ भारतीय वेद एवं वेदांत की जड़ें मिलती हैं। निश्चित रूप से गोवा में आयोजित यह बैठक पिछले कुछ माह में संपन्न हुए अभाविप के कार्यों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी दिनों में प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।"
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि,"अभाविप अपनी विशिष्ट कार्यपद्धति के कारण आज विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन बनकर उभरी है। इस बैठक में देशभर से आए विद्यार्थी परिषद के प्रमुख कार्यकर्ता गत तीन से चार माह में किए गए अभियानों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा करेंगे। गोवा की यह भूमि केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में शिक्षा से जुड़े गंभीर विषयों पर भी गहन विमर्श हुआ। देशभर के शैक्षिक परिसरों में व्याप्त अनियमितताएँ, अनैतिक शुल्क वृद्धि, तथा छात्रावासों की स्थिति जैसे मुद्दों पर अभाविप ने अपनी स्पष्ट चिंता व्यक्त की है। इन्हीं विषयों के समाधान हेतु आगामी फरवरी माह से देशभर में ‘छात्रावास सर्वेक्षण अभियान’ चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से जमीनी वास्तविकताओं को सामने लाकर ठोस हस्तक्षेप किया जाएगा।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रारंभ किए गए ‘स्क्रीन टाइम से एक्टिविटी टाइम’ अभियान के माध्यम से युवाओं को डिजिटल लत से बाहर निकालकर खेल, समाजसेवा, रचनात्मक एवं शारीरिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके अतिरिक्त, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस, महारानी अब्बक्का के 500वें राज्यारोहण वर्ष, भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म जयंती, वंदे मातरम् के 150 वर्ष तथा संघ शताब्दी वर्ष जैसे ऐतिहासिक अवसरों के माध्यम से छात्रसमाज में राष्ट्रबोध, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक आत्मगौरव को और अधिक सशक्त किया जाएगा।"
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More