लॉकडाउन में रिलेशनशिप, सास-बहू में झगड़े बढ़े

By: Dilip Kumar
5/16/2020 12:27:48 PM
नई दिल्ली

लॉकडाउन के बाद से भारत में लोग स्ट्रेस और थैरेपी के बारे में बहुत ज्यादा सर्च कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसा आर्थिक स्थिति, काम, स्वास्थ्य, स्ट्रेस और रिलेशनशिप के चलते हो रहा है। इंडियन साइकेट्रिक सोसाइटी के मुताबिक कोराना के चलते भारत में मानसिक बीमारी से जुड़े मामलों में तकरीबन 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। खासकर, कपल्स में स्ट्रेस, एंग्जाइटी, डिप्रेशंस से जुड़े मामले अधिक देखे जा रहे हैं। सबसे ज्यादा असर 35 से 49 साल की उम्र के बीच के लोगों पर हुआ है। सेलिब्रिटी साइकोलॉजिस्ट, इमोशनल इंटेलिजेंस कोच और रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. निशा खन्ना कहती हैं कि लॉकडाउन के बाद से रिलेशनशिप में भी तनाव बढ़े हैं। लगातार घर पर रहने की वजह से पति-पत्नी के बीच चिड़चिड़ापन बढ़ा है, सास-बहू में नोक-झोंक पहले से ज्यादा हो रही है, कपल सोशल मीडिया पर ज्यादा समय व्यतीत करने लगे हैं। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स के खुलासे भी हो रही हैं।

दिल्ली में एक वर्किंग कपल लॉकडाउन के चलते इन दिनों घर से ही काम कर रहा है। लेकिन बहू सास के तानों से परेशान हो रही। पहले वह ऑफिस जाती थीं, इसलिए सास के साथ ज्यादा वक्त नहीं रहना पड़ता था, पर अब ऐसा नहीं है। महिला का कहना है कि सास हमेशा उम्मीद करती हैं कि मैं सुपर वूमन बन जाऊं। मैं खाना बनाऊं और घर के सारे काम भी करूं। इस सब के चलते बहू और सास में झगड़े भी हो रहे। ऐसे में पति को मां और पत्नी के बीच में बैलेंस बनाने में मुश्किल आ रही है। उन्हें नहीं समझ आता कि वह पत्नी को समझाएं या मां को। 


comments