पटना (जितेन्द्र कुमार सिन्हा)। माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी का आज उपासना होती है। ब्रह्मचारिणी की उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है। माँ ब्रह्मचारिणी का तात्पर्य तपश्चारिणी है। माँ ब्रह्मचारिणी देवर्षि नारद जी के कहने पर भगवान शंकर की कठोर तपस्या की थी, जिससे प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने इन्हें मनोवांछित वरदान दिया था, जिसके फलस्वरूप भगवान भोले नाथ की वामिनी अर्थात पत्नी बनी। इस कठिन तपस्या के कारण इन्हें तपश्चारिणी अर्थात् ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया गया। इसलिए माँ के इस रुप को तपश्चारिणी और ब्रह्मचारिणी के नाम से जाना जाता है। माँ के इस स्वरूप को माँ अपर्णा और माँ उमा के रूप में भी जाना जाता है। माँ ब्रह्मचारिणी के दाहिने हाथ में अक्ष माला और बायें हाथ में कमण्डल रहता है। पूजा के समय साधक का मन स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित और साधक माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा और भक्ति को प्राप्त करता है।
माँ ब्रह्मचारिणी सदैव अपने भक्तो पर कृपादृष्टि रखती है एवं सम्पूर्ण कष्ट दूर करके अभीष्ट कामनाओ की पूर्ति करती है। माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा से मनुष्य को सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है तथा जीवन की अनेक समस्याओं एवं परेशानियों का नाश होता है। माँ को अरूहूल (उड़हुल) का फूल और कमल पसंदीदा फूल है।
या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
जो व्यक्ति अध्यात्म और आत्मिक आनंद की कामना रखते हैं उन्हें इस देवी की पूजा से सहज यह सब प्राप्त होता है।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More
शास्रों में महाशिवरात्रि का वर्णन शिव को समाधि से जाग्रत होकर सृष्टि लीला में प्रवृत ह ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में श्री श्री 1008 ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शन ..Read More