बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को शनिवार को जम्मू-कश्मीर में एक और अंडर ग्राउंड सुरंग का पता चला है। 150 मीटर लंबी इस सुरंग का इस्तेमाल पाकिस्तान भारत में आतंकवादियों को भेजने के लिए करता था। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह जवानों द्वारा पिछले दस दिनों में जम्मू-कश्मीर में ढूंढी गई दूसरी सुरंग है। पिछले साल भी एक सुरंग का पता चल चुका है। कठुआ जिले के पनसार में बीएसएफ की चौकी के पास बॉर्डर पोस्ट नंबर 14 और 15 के बीच 30 फीट गहरी यह सुरंग है। बाड़ के दूसरी तरफ शकरगढ़ जिले में अभियाल डोगरा और किंगरे-डी-कोठे की पाकिस्तानी सीमा चौकी स्थित है।
पाकिस्तान का शकरगढ़, जोकि बाड़ के पार का इलाका है, जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर कासिम जान की देखरेख में चलने वाले आतंकी ट्रेनिंग फैसिलिटी की जगह है। भारतीय खुफिया विभाग का मानना है कि जान जम्मू में 19 नवंबर को हुए नगरोटा एनकाउंटर में शामिल था और साल 2016 के पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले का मुख्य आरोपी भी है। जान भारत में जैश के आतंकवादियों के मुख्य कमांडरों में से एक है।
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "यह काफी बड़ी है, क्योंकि यह सुरंग कम-से-कम 6 से 8 साल पुरानी लगती है और इसे लंबे समय से घुसपैठ के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा होगा। इसके अलावा, यह एक ऐसी जगह पर स्थित है, जहां 2012 के बाद से एक्शन देखा गया, जब पाकिस्तान ने फॉरवर्ड ड्यूटी प्वाइंट पर भारी गोलाबारी की थी और आसपास के क्षेत्र में जीरो लाइन पर एक नया बंकर बनाया था।''
नई दिल्ली में मौजूद एक वरिष्ठ काउंटर टेरर अधिकारी का कहना है कि पाकिस्तानी सेना और उसके आतंकवादियों द्वारा बनाई गईं सभी सुरंगों का पता लगाना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके जरिए से आतंकवादियों की घुसपैठ एलएसी के इस पार करवाई जाती है और यह सैनिकों की तैनाती की उपयोगिता को व्यावहारिक रूप से समाप्त कर देता है। जब भी एलएसी को पार करना मुश्किल होता है, तब पाकिस्तानी आतंकवादी इन सुरंगों का इस्तेमाल करते हैं।''
बता दें कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के डायरेक्टर जनरल राकेश अस्थाना ने नवंबर में नगरोटा एनकाउंटर के बाद सुरंगों का पता लगाने के प्रयासों में और तेजी लाने का आदेश दिया था। नगरोटा एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों ने सीमा पर मौजूद सुरंगों का इस्तेमाल करते हुए घुसपैठ की थी और बाद में बीएसएफ ने सुरंग को भी खोज निकाला था। वहीं, इसी दौरान, बीएसएफ ने पुंछ जिले में छापेमारी की, जिसमें उसे एक एके-47 राइफल, तीन चीन निर्मित पिस्तौलें, ग्रेनेड लॉन्चर और रेडियो सेट बरामद हुए हैं।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More