कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था विद्योतमा फाउंडेशन, नाशिक (पंजी.) द्वारा महेश्वरी भवन, आर्टीलरी सेंटर रोड पर अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में साहित्यकारों का सम्मान तथा द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक भास्कर के समूह संपादक प्रकाश दुबे ने की। मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नाशिक के निदेशक नीलाभ तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्मचारी राज्य बीमा निगम, नाशिक के संयुक्त निदेशक चंद्रशेखर आर. पाटिल और कर्नल राजेश सक्सेना उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्रा ने विद्योतमा फाउंडेशन की स्थापना, उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की इकाइयाँ लखनऊ, कानपुर, इंदौर, नागपुर और दिल्ली में स्थापित हो चुकी हैं।
देशभर से चयनित विभिन्न विधाओं की 31 श्रेष्ठ कृतियों के रचनाकारों को अलग-अलग साहित्यिक सम्मानों से नवाजा गया। प्रमुख रूप से राजवीर सिंह सिकरवार, सरोजिनी तन्हा, ज्ञानचंद मर्मज्ञ, प्रमोद भार्गव, डॉ. जया आनंद, डॉ. जीनत अहसान कुरैशी, प्रो. मनोज कुमार कैन, विनोद नागर, डॉ. रुखसाना सिद्दीकी, मीना कौशल, संगीता, मंजू गुप्ता, पूर्णिमा ढिल्लन, सुनील दुबे, दीपमाला महेश्वरी, जितेंद्र कुमार तिवारी सहित अन्य साहित्यकार सम्मानित हुए।
इसके अलावा नेहा तुषार बोरसे को आईसीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में हिंदी में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर विद्योतमा बालिका सम्मान, प्रसिद्ध धाविका संजीवनी जाधव को विद्योतमा खेल रत्न तथा कर्नल शिवनारायण मिश्र को विद्योतमा सेना रत्न सम्मान प्रदान किया गया। इस वर्ष कुल 78,600 रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।
कार्यक्रम का संचालन भरत सिंह, सी.पी. मिश्रा और अनीता दुबे ने किया। दूसरे सत्र में कवियों की रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। बड़ी संख्या में भारतीय सैनिकों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। अंत में बी.सी. मुनगली ने अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More