कॉमेडियन भारती सिंह शादी के 5 साल बाद मां बन गई हैं। रविवार को (3 अप्रैल) उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी है। हर्ष ने भारती के साथ की एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर कर लिखा, "इट्स ए बॉय।" भारती ने पिछले साल अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद से ही भारती अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई थीं।
सेलेब्स ने दी बधाई
हर्ष के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं। बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट जय भानुशाली लिखा, "दोनों को बहुत-बहुत बधाई।" सिंगर राहुल वैद्य ने लिखा, "ओ माय गॉड, बच्चे को देखने का इंतजार नहीं कर सकता। बधाई।" वहीं उमर रियाज ने लिखा, "आखिरकार, आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।"
हर्ष करते हैं भारती की नर्स की तरह देखभाल
भारती ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि हर्ष कैसे उनकी देखभाल करते हैं। इस बारे में बात करते हुए भारती ने कहा था, "हर्ष मेरी नर्स की तरह है। जब मेरी कमर में दर्द होता है तब वो पानी गरम करके मेरी कमर दबाता है। रात में जब चना भटूरा या डेयरी प्रोडक्ट्स खाने की क्रेविंग होती है तब वो फूड ऐप्स चेक करता है कि कौन होम डिलीवरी कर सकता है। मुझे पनीर और दूध कभी भी पसंद नहीं था, लेकिन मेरा रात में इसे भी खाने का मन होने लगता है।"
2017 में हुई थी हर्ष-भारती की शादी
भारती ने 2017 में राइटर हर्ष लिंबचिया से शादी की थी। वे हर्ष से 7 साल बड़ी हैं। दोनों ने तकरीबन 7 साल तक डेटिंग करने के बाद एक-दूसरे को अपना हमसफर चुना था। हर्ष ने 'पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक' के डायलॉग लिखे थे। इसके अलावा फिल्म 'मलंग' का टाइटल ट्रैक भी उन्होंने ही लिखा था।
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More
आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More