16 नवंबर को वृश्चिक संक्रांति, भाग्य चमकाने के लिए करें इन चीजों का दान

By: Dilip Kumar
11/11/2022 10:31:16 AM

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य राशि परिवर्तन करता है तो सूर्य संक्रांति कहते हैं। इसके साथ ही जिस राशि में प्रवेश करता है उसके साथ संक्रांति जोड़ा जाता है। ऐसे ही साल में 12 संक्रांति पड़ती है।सूर्य 16 नवंबर को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस कारण इसे वृश्चिक संक्रांति के नाम से जानते हैं। संक्रांति के दिन स्नान दान का काफी अधिक महत्व है। जानिए इस दिन किन चीजों का दान करने से भाग्य बदल जाएगा।

सूर्य का गोचर कब?

ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य 16 नवंबर को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसी दिन वृश्चिक संक्रांति है।

वृश्चिक संक्रांति पर करें इन चीजों का दान

  • वृश्चिक संक्रांति के दिन दान करना काफी शुभ माना जाता है। वैसे तो मेष, मिथुन, कर्क और मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। लेकिन वृश्चिक संक्रांति प्रकृति, मौसम और कृषि संबंधित चीजों के लिए काफी महत्व है।
  • वृश्चिक संक्रांति के दिन जरूरतमंद या गरीब लोगों को वस्त्र और अनाज का दान करें।
  • संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने के साथ गुड़ और तिल का भोग लगाएं। इसके बाद इसे प्रसाद रूप में हर किसी को बांटना चाहिए।
  • वृश्चिक संक्रांति के दिन गौ का दान महादान माना जाता है। इसलिए आप चाहे, तो इस दिन गाय का भी दान कर सकते हैं।
  • संक्रांति के दिन कंबल, आटा, दाल आदि चीजों का दान करें।
  • व्यक्ति चाहे तो धातुओं का भी दान कर सकता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली हर विपत्ति टल जाती है।

comments