Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

भूत पिशाच बटोरी दिगंबर, खेले मसाने में होरी

By: Dilip Kumar
3/6/2023 10:51:19 PM

पटना से जितेन्द्र कुमार सिन्हा। प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा में होलिका दहन करने का प्रावधान है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 6 मार्च को संध्या 4 बजकर 17 मिनट से शुरु होकर 7 मार्च की शाम 6 बजकर 09 मिनट तक है। भारत में इस वर्ष दो दिन होली मनाया जायेगा। इस वर्ष जहां सूर्यास्त 6 बज कर 09 मिनट के बाद होगा वहां पर होलिका दहन 6 मार्च को होगा और जहां सूर्यास्त 6बजकर 09 मिनट से पूर्व होगा वहां पर होलिका दहन 7 मार्च को होगा। इस प्रकार होली देश में दो दिन मनाया जायेगा।

6 मार्च को होलिका दहन वाले राज्य राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल आदि है। यहां 7 मार्च को होली होगी। 7 मार्च को होलिका दहन वाले राज्य पूर्वी उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्वी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, असम सहित सभी पूर्वी प्रदेश में 6 मार्च को होलिका दहन होगा इसलिए इन राज्यों में 8 मार्च को होली होगी।

हम सभी लोग जानते हैं कि होली का अर्थ ही होता है रंगों की होली, बुराई पर अच्छाई की होली, दुष्प्रवृत्ति एवं अमंगल विचारों का नाश की होली, अनिष्ट शक्तियों को नष्ट कर ईश्वरीय चैतन्य प्राप्त करने और सदप्रवृत्ति मार्ग दिखाने वाला उत्सव है होली। मनुष्य के व्यक्तित्व, नैसर्गिक, मानसिक और आध्यात्मिक कारणों से भी होली का संबंध को मानते है । आध्यात्मिक साधना में अग्रसर होने हेतु बल प्राप्त करने से भी इसे जोड़ा जाता है।

वसंत ऋतु के आगमन और अग्नि देवता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के रूप में भी जाना जाता है, लेकिन भगवान महादेव की नगरी वाराणसी में रंगों की होली के अलावे रंगभरी एकादशी पर चिताभस्म की होली खेली जाती है। मान्यता हैं कि भगवान महादेव के अनन्य भक्त औघड़ संतों हरिश्चन्द्र घाट पर एकत्र हो कर चिता के भस्म (राख) की होली खेलते हैं।

रंगभरी एकादशी को क्रींकुण्ड से काशी तक महाकाल की बारात निकाली जाती है और हरिश्चंद्र घाट पहुँच कर वहां भगवान महादेव के भक्त औघड़ चिता भस्म से होली खेलते हैं। बारात की शोभायात्रा में बग्‍घी, ऊंट, घोड़ा आदि शामिल रहता है और ट्रकाे पर भक्तजन शिव तांडव नृत्य करते हुए नर-मुंड की माला पहने रहते हैं। भगवान महादेव के श्रद्धालु लोग बाबा मशान नाथ का जयकारा लगाते रहते हैं। हर हर महादेव का गगनभेदी जयकारा रास्‍ते भर लगाते रहते हैं। इस प्रकार रंगभरी एकादशी के दिन वाराणसी में लोग मस्ती में सराबोर होकर पूरी निष्ठा एवं हर्षोल्लास के साथ बारात में शामिल होते भाग हैं।

यह भी मान्यता है कि काशी पुराधिपति महादेव बाबा विश्वनाथ रंगभरी एकादशी पर गौरा (माता पार्वती)का गौना (विदाई) करवाने आते हैं और वाराणसी के टेढ़ी नीम से महादेव माता गौरा (पार्वती) का गौना करवा कर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लिए चल देते हैं। इसी खुशी में भगवान महादेव के भक्त औघड़ संतों ने हरिश्चंद्र घाट पर चिता भस्म की होली खेलते हैं और गाते हुए नाचते रहते हैं भूत पिशाच बटोरी दिगंबर, खेले मसाने में होरी। इस समय जो नाच होता है वह शिव तांडव नृत्य के अंदाज में रहता है।

रंगभरी एकादशी के दिन वाराणसी के रविन्द्रपुरी स्थित भगवान महादेव की कीनाराम स्थली क्रीं कुंड से औघड़ सन्तों के साथ हरिश्चंद्र घाट तक एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा में उस क्षेत्र के लोग महिलाओं के साथ सक्रिय रुप से भाग लेते हैं। शोभायात्रा में सबसे आगे रथ पर बाबा मशान नाथ के विशाल चित्र रहता है और उसके पीछे महिलाएं और पुरुष शिव तांडव स्त्रोतम का पाठ करते हुए चलते रहे हैं। उसके पीछे रथों पर सवार होकर भगवान के भक्त - संत भस्म की होली खेलते रहते हैं जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

काशी मोक्षदायनी समिति के लोगों का कहना है कि रंगभरी एकादशी पर चिताभस्म की होली खेलने की परम्परा कुछ वर्ष पहले ही शुरु हुआ है। उनका कहना है कि क्रींकुण्ड से काशी के महाकाल की बारात निकाली जाती है और बारात यहाँ से हरिश्चंद्र घाट तक जाता हैं। जहां धधकती चिताओं के बीच चिता भस्म से बाबा के भक्त होली खेलते हैं। शोभायात्रा रविन्द्रपुरी से होकर पद्मश्री चौराहा, शिवाला चौराहा होते हुए हरिश्चंद्र घाट पहुंचती है।, जहां भक्तों के राग विराग का यह दृश्य देखकर घाट पर मौजूद लोग बाबा मशाननाथ और हर-हर महादेव का गगनभेदी उद्घोष भी करते रहते हैं।


related topics

लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई

10/6/2024 8:57:15 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More

लव कुश रामलीला के मंच पर हास्य अभिनेता असरानी एवं भोजपुरी सिंगर

10/5/2024 9:49:41 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More

दूसरा दिन : डिजिटल साउंड और हैरत एंगेज ऐक्शन के साथ हुआ ताड़का वध

10/4/2024 9:04:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More

श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू

5/29/2024 9:20:54 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More

'वृंदावन चंद्रोदय मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रमुख केंद्र के रुप में उभरेगा'

4/17/2024 11:26:07 AM

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More

राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नही: दाती महाराज

3/21/2024 9:12:45 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More

सुरभि सिन्हा का कॉलम : महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने से मिलती है विशेष कृपा 

3/3/2024 9:03:42 PM

शास्रों में महाशिवरात्रि का वर्णन शिव को समाधि से जाग्रत होकर सृष्टि लीला में प्रवृत ह ..Read More

21 दिवसीय अति वशिष्ठ महारूद्र यज्ञ सनातन संस्कृति की अखंडता के लिए: दाती महाराज

2/29/2024 8:53:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में श्री श्री 1008 ..Read More

कष्टों से मुक्ति पाने का स्थान है श्री शनिधाम

2/24/2024 4:13:26 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शन ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • रॉयल चैलेंज पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का नया बोल्ड कैंपेन — ‘मैं नहीं तो कौन बे’ लॉन्च

    12/4/2025 10:13:28 PM
    जयपुर
  • महाराष्ट्र–राजस्थान की साझेदारी से स्टार्टअप्स को नए मौके

    12/4/2025 10:09:30 PM
    जयपुर
  • भारत को वैश्विक पर्यटन हब बनाने को पर्यटन मंत्रालय और मास्टरकार्ड में एमओयू

    12/4/2025 10:04:35 PM
    नई दिल्ली
  • किआ इंडिया ने लॉन्च किया ‘शाइन ज़ोन’, प्रीमियम कार केयर अब और सुविधाजनक

    12/4/2025 9:57:06 PM
    नई दिल्ली
  • आमिर खान की जासूसी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का एलान, लीड रोल में वीर दास-मोना सिंह 

    12/4/2025 9:54:18 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED