डी.पी.एस.जी. ने किया ‘पृथ्वी दिवस’ का आयोजन और डी.पी.एस.जी. कप का समापन

By: Dilip Kumar
4/29/2023 3:53:25 PM

गुरुग्राम से निशा सूरी की रिपोर्ट। डी.पी.एस.जी पालम विहार विद्यालय ने 29 अप्रैल 2023 को ‘पृथ्वी दिवस’- 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पृथ्वी पर पर्यावरण को बचाना एवं सभी को भू संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आगंतुकों ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या जयश्री पटेल द्वारा की गई। डी.पी.एस.जी पालम विहार विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फग्गन सिंह कुलस्ते केन्द्रीय राज्यमंत्री (ग्रामीण विकास मंत्रालय) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डी.पी.एस.जी सोसाइटी के चैयरमैन ओम पाठक ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य अतिथि का विद्यालय में स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अंशुल पाठक वाइस चैयरमैन डी.पी.एस.जी सोसाइटी, नितिन भाटिया डायरेक्टर हरियाणा स्कूल्स, डॉ विवेक सक्सेना (आईएफएस), सुभाष यादव (आईएफएस) भी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिरकत की। 

विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा सभी आगंतुकों को छात्रों द्वारा ‘भू संरक्षण’ पर आधारित विभिन्न क्रियाकलापों जैसे- चित्रकला निर्माण, वृक्षारोपण, स्लोगन लेखन आदि विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विद्यालय ने 'सौर ऊर्जा', 'डॉल्फ़िन बचाओ', 'गंगा बचाओ', 'जैव विविधता', ऊर्जा, 'नमामि गंगे', 'वृक्षारोपण अभियान' जैसे पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया है।

ओम पाठक ने सभी को आगन्तुकों को संबोधित करते हुए कहा की यह उपयुक्त समय है जो हम पर्यावरण की बात कर रहे हैं। उन्होने मोदी जी द्वारा आरंभ किए गए स्वच्छता अभियान का भी उदाहरण दिया और कहा कि आज पृथ्वी को बचाने का समय है। हम सभी को प्रण लेना है कि पर्यावरण को नुकसान न पहुँचे। छात्रों को पर्यावरण से प्यार करने के लिए प्रेरित करते हुए सभी गणमान्य अतिथियों ने वृक्षारोपण कर भू संरक्षण में अपना योगदान दिया। मुख्य अतिथि, माननीय श्री फग्गन सिंह कुलस्ते केन्द्रीय राज्यमंत्री (ग्रामीण विकास मंत्रालय) ने सभी को अपने प्रेरक शब्दों द्वारा भू संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होने सभी को बताया की किस प्रकार कोविड के समय हमें ऑक्सीज़न की आवश्यकता हुई तब सभी को वृक्षों के महत्व का ज्ञान हुआ इसलिए हमें प्रकृति की रक्षा करनी होगी तभी हमारे जीवन की रक्षा संभव है।

खेल से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डी.पी.एस.जी विद्यालय के परिसर में बने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वीमिंग पूल का भी उद्घाटन भी मुख्य अतिथि  फग्गन सिंह कुलस्ते केन्द्रीय राज्यमंत्री, (ग्रामीण विकास मंत्रालय) एवं संस्था के चेयरमैन ओम पाठक, श्री अंशुल पाठक वाइस चेयरमैन द्वारा किया गया। 17 अप्रैल 2023 से शुरू हुए डी.पी.एस.जी कप के प्रथम संस्करण का भव्य समापन भी 29 अप्रैल 2023 किया गया। सभी विजेताओं और उपवेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। डी.पी.एस.जी पालम विहार संस्था का मानना है खेल हमें जिम्मेदारी, विश्वास, सहनशीलता, और असफलता से भी सीखने के अवसर प्रदान करता है और हमें जीवन में निरंतर आगे बढने कि प्रेरणा देता है। खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इसलिए यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय होने में हमारी मदद करता है।

अपने उद्देश्य को पूर्ण करते हुए डी.पी.एस.जी कप-2023 के प्रथम संस्कार का समापन किया गया। चैम्पियनशिप का समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फग्गन सिंह कुलस्ते माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री, (ग्रामीण विकास मंत्रालय) ओम पाठक चैयरमैन डीपीएसजी सोसाइटी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और सभी को खेलों के प्रति जागरूक किया। उन्होने सभी प्रतिभागियों को जीवन में हमेशा संघर्ष करने के प्रेरणा दी। इस चैम्पियनशिप में गुरुग्राम के लगभग 25 विद्यालयों के लगभग 1050 खिलाडियों ने क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल क्षमताओं का प्रदर्शन किया। डी.पी.एस.जी कप का फ़ाइनल फुटबॉल मैच डी.पी.एस.जी पालम विहार और वेदा इंटरनेशनल स्कूल के बीच हुआ। इस मैच में डी.पी.एस.जी पालम विहार ने 2-0 से जीत दर्ज कर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर पंकज मित्तल निदेशक मणिपाल अस्पताल, श्याम सिंह रावत, हेड मार्केटिंग, मणिपाल हॉस्पिटल्स। इस पूरे कप के आयोजन के दौरान मणिपाल हॉस्पिटल द्वारा सभी खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई।विद्यालय के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषय पर नुक्कड़ प्रस्तुत किया। संगीत एवं नृत्य कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया और विद्यालय के छात्रों ने सभी प्रतिभागियों और पदक विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।

  

 

 

 

 

 

 


comments