Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

16 दिसंबर से लग जायेगी मांगलिक कार्य पर रोक

By: Dilip Kumar
12/13/2022 9:15:37 PM

पटना से जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। हिन्दू धर्म में मांगलिक कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त का ध्यान रखा जाता है। शुभ और अशुभ ग्रहों के लिए सूर्य की चाल पर भी ध्यान दिया जाता है। मांगलिक कार्य के लिए वर्ष में कुछ तिथि और दिन ऐसे होते है जिनमें शुभ काम करना वर्जित रहता है। इसमें से एक है खरमास। हिन्दू धर्म में खरमास के महीने को शुभ महीना नहीं माना जाता है। इसे मलमास भी कहा जाता है। वर्ष 2022 का दूसरा खरमास 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। क्योंकि इस दिन सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते है और सूर्य का धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास की शुरुआत हो जायेगी, इसे धनु संक्रांति भी कहा जाता है। धनु संक्रांति का समय 16 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 11 मिनट है।

शास्त्रों के अनुसार, खरमास की अवधि में विवाह, जनेऊ संस्कार, नामकरण संस्कार, मुंडन, गृह प्रवेश, भूमि पूजन जैसे शुभ काम करने की मनाही होती है। वर्ष 2022 के आखिरी महीने में 16 दिसंबर से खरमास लगने जा रहा है और इसका समापन 14 जनवरी 2023 को होगा। सूर्य जब धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते है उस दिन खरमास खत्म होता है। खरमास की अवधि एक माह की होती है, क्योंकि सूर्य हर राशि में एक महीने तक रहते है। सूर्य जब मकर राशि में विराजमान होते है उसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति का समय 14 जनवरी, 2023 को रात 8 बजकर 57 मिनट है। इस प्रकार 16 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 11 मिनट से खरमास शुरू होगा और 14 जनवरी, 2023 को रात 8 बजकर 56 मिनट पर समाप्त हो जायेगा।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, खरमास अवधि में सूर्य देव का प्रभाव कम होता है, इसलिए शुभ कार्य नहीं करते है, पूजा पाठ के लिए यह समय शुभ नहीं माना गया है। धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति होते है। मान्यता है कि सूर्य देव जब भी बृहस्पति की राशि पर भ्रमण करते है तो मनुष्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे में उनका सूर्य कमजोर हो जाता है। सूर्य के कमजोर होने को सूर्य का मलिन होना भी कहते हैं, इसलिए सूर्य को मलिन होने के कारण इसे मलमास के नाम से भी जाना जाता है।

साल में दो बार खरमास लगता है। पहला मार्च से अप्रैल के मध्य तक और दूसरा मध्य दिसंबर से जनवरी के मध्य तक।


related topics

लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई

10/6/2024 8:57:15 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More

लव कुश रामलीला के मंच पर हास्य अभिनेता असरानी एवं भोजपुरी सिंगर

10/5/2024 9:49:41 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More

दूसरा दिन : डिजिटल साउंड और हैरत एंगेज ऐक्शन के साथ हुआ ताड़का वध

10/4/2024 9:04:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More

श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू

5/29/2024 9:20:54 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More

'वृंदावन चंद्रोदय मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रमुख केंद्र के रुप में उभरेगा'

4/17/2024 11:26:07 AM

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More

राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नही: दाती महाराज

3/21/2024 9:12:45 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More

सुरभि सिन्हा का कॉलम : महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने से मिलती है विशेष कृपा 

3/3/2024 9:03:42 PM

शास्रों में महाशिवरात्रि का वर्णन शिव को समाधि से जाग्रत होकर सृष्टि लीला में प्रवृत ह ..Read More

21 दिवसीय अति वशिष्ठ महारूद्र यज्ञ सनातन संस्कृति की अखंडता के लिए: दाती महाराज

2/29/2024 8:53:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में श्री श्री 1008 ..Read More

कष्टों से मुक्ति पाने का स्थान है श्री शनिधाम

2/24/2024 4:13:26 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शन ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • 21 अक्टूबर को आजादी की घोषणा का दिवस घोषित किया जाए

    10/23/2025 4:27:53 PM
    नई दिल्ली
  • तिहाड़ जेल के बाहर बंदी सिंघों की रिहाई के लिए हुई अरदास

    10/23/2025 4:24:20 PM
    नई दिल्ली
  • 350वीं शहीदी जयंती पर दिल्ली में आयोजित सेमिनार में बंदी सिखों की रिहाई की मांग वाला प्रस्ताव पारित

    10/19/2025 9:42:54 AM
    नई दिल्ली
  • धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा रूबरू साहस और आत्मविश्वास का उत्सव

    10/16/2025 6:52:21 PM
    नई दिल्ली
  • ग्रीन पटाखों की इजाजत पर मार्केट में खरीदारों की रौनक बढ़ेगी - परमजीत सिंह पम्मा

    10/16/2025 6:45:34 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्राओं को दिया ‘विकसित भारत, सशक्त नारी’ का मंत्र

    3/9/2024 8:17:30 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED