बेंगलुरु से जितेन्द्र कुमार सिन्हा। देश के इतिहास में पहली बार भारतीय सेना के सबसे प्रतिष्ठित “सेना दिवस” समारोह का आयोजन बेंगलुरु में हुआ। बता दें कि देश में प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है और यह आयोजन दिल्ली में होता रहा है। सेना दिवस के अवसर पर इस दिन भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। सेना दिवस परेड का आयोजन बेंगलुरु में मद्रास इंजनियरिंग ग्रुप के रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित की गई। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन भारत के दक्षिणी राज्यों के लोगों की वीरता, बलिदान और सेवाओं के लिए किया गया है। इस प्रकार यह आयोजन फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को श्रद्धांजलि भी है।
सेना दिवस परेड में मद्रास रेजिमेंट, आर्टिलरी रेजिमेंट, पैरा एसएफ, बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप, महार रेजिमेंट, एमईजी, आर्मी सर्विस कॉर्प्स का एक घुड़सवार दल और एक मिलिट्री बैंड का एक दस्ता परेड मार्च में भाग लिया। इसमें 5 रेजिमेंटल ब्रास बैंड शामिल था। सभी दल में 3 अधिकारी और 57 अन्य रैंक शामिल था। प्रभावशाली सैन्य परेड के अतिरिक्त शानदार एविएशन फ्लाई-पास्ट, सैन्य उपकरणों का भव्य प्रदर्शन और सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ।
उक्त अवसर पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बेंगलुरु में शहीदों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित किया और सेना दिवस परेड की सलामी ली। सूत्रों ने यह भी बताया कि कर्नाटक और केरल अप क्षेत्र के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर रवि मुरूगन ने सेना दिवस परेड के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर दक्षिणी कमान में हरित भारत के पर्यावरण सुरक्षा थीम पर 75 हजार पौधे रोपे गए। इसके अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More