Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

फिल्म समीक्षा : आम इंसान के दर्द को उकेरने के साथ व्‍यवस्‍था पर चोट करती है 'कागज 2'

By: Dilip Kumar
3/1/2024 7:04:26 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आम आदमी और खास आदमी के बीच इन दिनों खाई इतनी लंबी और गहरी है कि उसे पाट पाना अब बहुत मुश्किल हो चला है। सबके लिए कानून में बराबर अधिकार दिया गया है, लेकिन आम आदमी को इसकी जरूरत पड़े, तो क्या वाकई कानून उसकी मदद के लिए साथ खड़ा होता है! फिल्म 'कागज 2' इसी की पड़ताल करती एक संवेदनशील फिल्म है। इस कड़ी की दो साल पहले आई फिल्म 'कागज' भी एक आम आदमी की कहानी थी, जिसे जिंदा होने के बावजूद सरकारी कागजों में मृत बताया गया होता है।

कलाकार :सतीश कौशिक, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, दर्शन कुमार, स्मृति कालरा, अनंग देसाई
निर्देशक: वीके प्रकाश
निर्माता: सतीश कौशिक
लेखक: सुमन अंकुर, शशांख खंडेलवाल

सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी वह फिल्‍म सत्‍य घटना से प्रेरित थी। अब उस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्‍म 'कागज 2' आई है। यह फिल्म भी आम इंसान के दर्द को उकेरने के साथ यह राजनीतिक और सामाजिक व्‍यवस्‍था पर चोट करती है। राजनीतिक रैलियों, हड़ताल, धरने-प्रदर्शन के चलते जगह-जगह ट्रैफिक जाम आम लोगों की तकलीफ का कारण बनते हैं। दिवंगत अभिनेता और फिल्‍ममेकर सतीश कौशिक के अभिनय से सजी यह अंतिम फिल्‍म है। उनकी ख्‍वाहिश के मुताबिक यह फिल्‍म एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

कहानी

फिल्म 'कागज 2' की कहानी दो परिवारों की कहानी है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आइएमए) में प्रशिक्षण ले रहे उदय प्रताप सिंह (दर्शन कुमार) के पिता राज नारायण सिंह उसे बचपन में ही छोड़कर चले जाते हैं। राज नारायण सिंह का पत्नी से भी अलगाव हो चुका है। उदय प्रताप सिंह को इस बात का मलाल रहता है कि अगर पिता की परवरिश में वह पला—बढ़ा हुआ होता, तो उनके जीवन का लक्ष्य कुछ और ही होता। ऐसे में वह काम को लेकर फोकस नहीं रह पाता है। घटनाक्रम मोड़ लेते हैं और वह आइएमए छोड़कर घर आ जाता है। उसकी मां राधिका (नीना गुप्‍ता) अपना बुटीक चलाती है। इस बीच उदय के पिता वकील राज नारायण सिंह (अनुपम खेर) उससे मिलने की ख्‍वाहिश जताते हैं। उदय बेमन से उनसे मिलने जाता है। बचपन में उसे और उसकी मां को छोड़कर जाने के कारण वह पिता से बेहद नाराज है। उसे पता चलता है कि पिता को ब्‍लड कैंसर है। इसके बावजूद वह एक लाचार पिता सुशील रस्‍तोगी (सतीश कौशिक) का मुकदमा लड़ रहे होते हैं।

वहीं, दूसरी कहानी एक पिता-पुत्री की है। बेटी आर्या रस्तोगी यूपीएससी टॉपर है और आईपीएस अधिकारी बनने वाली है। लेकिन, उसके माता—पिता के सारे सपने उस वक्त चकनाचूर हो जाते हैं, जब प्रशासन की लापरवाही से बेटी की मौत हो जाती है। राजनीतिक रैली के चलते ट्रैफिक जाम में फंसने के कारण उचित समय पर इलाज न मिल पाने से आर्या रस्तोगी दम तोड़ देती है। सुशील रस्‍तोगी अपनी बेटी को न्‍याय दिलाने की लड़ाई लड़ते हैं। उदय भी इस मुहिम का हिस्सा बनता है।समाज के दूसरे लोगों के लिए यह महज एक और घटना है, लेकिन जिस परिवार के साथ यह घटा है, उस पर क्या बीतती है, यह वही समझ सकता है, जो इससे दो चार हुआ हो। फिल्म में एक असहाय बाप की पीड़ा उस समय दर्शकों की आंखों में आंसू ले आती है, जब भरी अदालत में उन्हें सहानुभूति तो मिलती है, लेकिन उनके इरादों को कानून के घेरे में लाकर उसकी मंशा पर सवाल उठाए जाते हैं। एक आम आदमी की पीड़ा इस दृश्य में जो उभरकर आती है, वह दर्शकों को काफी भावुक कर देती है।

स्क्रीनप्ले

कागज पर लिखे नियम तब तक बेअसर हैं, जब तक उन्‍हें अमल में न लाया जाए। यह फिल्‍म यही संदेश देती है। फिल्‍म के क्‍लाइमैक्‍स में सुशील रस्‍तोगी कहते हैं, 'देश सेवा के नाम पर हमारे नेता लोग यह रैली करते हैं, धरना—प्रदर्शन करते हैं, उससे यह देश को सचमुच बदल देंगे। अपने रास्‍ते बनाने के लिए दूसरों के रास्‍ते रोकने का अधिकार इन्‍हें दिया किसने।' यह संवाद उस व्‍यवस्‍था पर सवाल खड़े करता है, जो आम इंसान को हाशिये पर रखता है। फिल्‍म इस मुद्दे को तार्किक तरीके से उठाती है। साथ ही माता-पिता के अलगाव का बच्‍चों पर पड़ने वाले प्रभाव को भी रेखांकित करती है। हालांकि, फिल्‍म की शुरुआत में उदय के पात्र को स्‍थापित करने में लेखक और निर्देशक ने काफी समय लिया है। मुद्दे पर आने में लेखक काफी समय लेते हैं। पिता-पुत्र के बीच के कई दृश्‍य बहुत संवेदनशील हैं और वह दिलो दिमाग पर प्रभाव भी छोड़ते हैं।

अभिनय

लाचार पिता सुशील रस्‍तोगी की भूमिका में दिवगंत सतीश कौशिक अपनी अभिनय क्षमता के बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आते हैं। वहीं, निडर वकील राज नारायण की भूमिका में अनुपम खेर का अभिनय भी उनकी काबिलियत का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। राज नारायण का अपना एक अतीत है जिसकी वजह से बेटा उदय उनको पसंद नहीं करता है। लेकिन, जब बेटे को पिता की सच्चाई का पता चलता है तो वह अपने पिता का साथ देता है। उदय की भूमिका दर्शन कुमार ने निभाई है। उन्होंने पात्र के अनुरूप खुद को ढालने के लिए फिटनेस पर काफी मेहनत की है। अन्य मुख्य कलाकारों में स्मृति कालरा, नीना गुप्ता, अनंग देसाई, किरण कुमार और करण राजदान ने भी अपनी भूमिकाएं प्रभावशाली ढंग से निभाई है।

 


related topics

रिश्तों, बिछड़ने और उम्मीद की कहानी 'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' का ट्रेलर

7/10/2026 9:32:49 PM

कुछ फिल्में बड़े पैमाने और भव्यता के साथ आती हैं, तो कुछ अपनी सादगी और सच्चाई से दिल ज ..Read More

प्राइम वीडियो की नई सीरीज 'मटका किंग' : 17 अप्रैल से शुरू होगा सत्ता और सट्टे का खेल!

4/9/2026 10:39:50 PM

इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More

प्लास्टिक रोज -लव, मिस्ट्री, मर्डर और पर्यावरण उपदेश देती फ़िल्म

4/6/2026 10:09:49 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More

जुनून से दर्द तक: भंसाली के 7 गाने जो सीधे दिल को छू जाते हैं

4/6/2026 10:05:37 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More

कलियुग राइजिंग: भारत की एआई फिल्म ने रचा इतिहास, ग्लोबल टॉप 10 में बनाई जगह

4/6/2026 3:39:08 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More

‘कप्तान’ के खतरनाक स्टंट में साकिब सलीम हुए घायल, बोले - रुकना नहीं था विकल्प

4/6/2026 3:36:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More

फिल्म “Belcha” का प्रीमियर हाउसफुल, 10 को होगी रिलीज

4/6/2026 3:34:07 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More

ऑन-स्क्रीन लॉजिक, ऑफ-स्क्रीन एंग्जायटी: अंगिरा की कहानी

4/6/2026 2:44:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More

छोटा या बड़ा रोल नहीं, बस इस फिल्म का हिस्सा होना ज़रूरी था: आन्या सिंह

1/16/2026 9:16:26 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • रिश्तों, बिछड़ने और उम्मीद की कहानी 'मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी' का ट्रेलर

    7/10/2026 9:32:49 PM
    नई दिल्ली
  • Logistics Key to Mining Competitiveness: Dr Saraswat

    7/10/2026 7:50:51 PM
    New Delhi
  • BMW ग्रुप इंडिया ने +17% विकास के साथ अब तक की सबसे ज़्यादा बिक्री दर्ज की

    7/10/2026 7:45:58 PM
    नई दिल्ली
  • सैल्यूट तिरंगा ने डॉ. संजय लाभ को सौंपी राष्ट्रीय जिम्मेदारी

    7/9/2026 12:39:41 PM
    इंदिरापुरम
  • विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा जगत - सरकार की साझेदारी अहम : लाहिड़ी

    7/2/2026 3:31:50 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED