कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह से शाम तक जिला चिकित्सालय भिण्ड में क्लबफुट शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में आर.बी.एस.के. टीम द्वारा कुल 14 बच्चों की उपस्थिति दर्ज कराई गई, जिसमें 12 बच्चे क्लबफुट(टेडे मुड़े पैर) नामक जन्मजात विकृति ग्रसित पाये गये। डाॅ0 आर.के. मिश्रा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक भिण्ड द्वारा उक्त बीमारी की विषय में शासन द्वारा चलाये जा रहे क्लबफुट माह के बारे में बताया कि राज्य स्तरीय निर्देशानुसार जून माह को क्लबफुट माह के रुप में मनाया जा रहा है। आर.बी.एस.के. टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर उक्त बीमारी से ग्रसित बच्चों को जिला चिकित्सालय भिण्ड में भेजकर निःशुल्क उपचार कराये जाकर जिले को क्लबफुट फ्री किया जाना तथा उक्त बच्चों को विकलांग होने से रोकना मुख्य उद्देश्य है।
डाॅ0 जे.एस. यादव अस्थिरोग विषेषज्ञ द्वारा उक्त बीमारी ग्रसित बच्चों का परीक्षण कर उपचार के लिए पंजीकृत किया गया। वीरेन्द्र वर्मा जिला समन्वयक आर.बी.एस.के. ने जानकारी दी कि प्रति बुधवार को अनुष्का फाउंडेशन से अरविन्द राठौर द्वारा क्लबफुट बीमारी ग्रसित बच्चों को उपचार के उपरांत निःशुल्क ब्रैसेस वितरण किये जाते है तथा वर्तमान दिनांक तक कुल 12 बच्चों को निःशुल्क ब्रेसेस उपलब्ध कराये जा चुके है। उक्त शिविर में डा0 साकेत चौरसिया सहायक प्रबंधक, डा0 दलवीर सिंह, डा0 मनोज नागर एवं डा0 गिरजेश बरैया उपस्थित रहे।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More