कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। रवीन ग्रुप को मुंबई की पहली भूमिगत (अंडरग्राउंड ) मेट्रो 3 यानी (कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़) या ऐक्वा लाइन प्रोजेक्ट की सुरक्षा और विश्वसनीयता में योगदान करने के लिए जे. कुमार और मुंबई मेट्रो का सहयोगी और साझेदार होने पर गर्व है। यह गर्व का क्षण था जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 को इस ऐतिहासिक अंडरग्राउंड लाइन के पहले चरण का उद्घाटन किया। महाराष्ट्र सरकार, मुंबई मेट्रो और उन सभी एजेंसियों और हस्तियों को बधाई जिन्होंने इस लाइन के संचालन को शुरू करने में आने वाली तमाम चुनौतियों और बाधाओं को दूर करने के लिए अथक परिश्रम किया। भूमिगत महानगरों, उससे जुड़ी जगहों, ऊँची इमारतों आदि में, आग के खतरों से जीवन और संपत्ति को सुरक्षित करना सबसे अहम है।
रवीन ग्रुप ने इग्नामो फ़ायर सर्वाइवल केबल्स को 120 मिनट या उससे ज़्यादा की अवधि के लिए अपनी सर्किट इंटिग्रिटी को खोए बिना आग की गंभीरतम घटना का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया है। साथ ही, ये केबल्स जलने पर धुएँ या ज़हरीली गैसों का उत्सर्जन नहीं करते हैं। उन्हें उच्चतम सुरक्षा और परफ़ॉर्मेंस मानकों को पूरा करने के लिए सबसे सटीक परिस्थितियों में डिज़ाइन और निर्मित किया जाता है, फिर इसका मानक परीक्षण किया जाता है और फिर विशेषज्ञ की देख-रेख में इंस्टॉल किया जाता है। निदेशक रवीन ग्रुप ने बताया कि यह उपलब्धि भारत के पास मौजूद टेक्नॉलॉजी और इंजीनियरिंग कौशल को दुनिया के सामने लाती है और शहर के परिवहन परिदृश्य में इस परिवर्तनकारी प्रगति का हिस्सा बनना हमारे लिए भी सौभाग्य की बात है। हम यहाँ गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं।
उन्होंने बताया कि लंबे समय तक भारत में स्पेशियलिटी फ़ायर सर्वाइवल उत्पादों का निर्माण नहीं किया जाता था, लेकिन रवीन ग्रुप ने महाराष्ट्र में इसका संपूर्ण निर्माण शुरू करने के लिए कई चुनौतियों का सामना किया, उन पर काबू पाया और न सिर्फ़ सप्लाई से, बल्कि पहले चरण में सीप्ज़ से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स तक अंडरग्राउंड हिस्से के लिए विशेष फ़ायर सर्वाइवल और अन्य केबल्स के इंस्टॉलेशन की देख-रेख और फिर दूसरे चरण में कोलाबा तक सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित की। भारत में विभिन्न मेट्रो जैसे पुणे मेट्रो, हैदराबाद मेट्रो, चेन्नई मेट्रो, नागपुर मेट्रो आदि और दिल्ली, मुंबई जैसे विभिन्न हवाई अड्डों और अब नए पनवेल हवाई अड्डे, बीकेसी में जियो वर्ल्ड सेंटर सहित संपूर्ण जियो कॉम्प्लेक्स, अबू धाबी में खलीफ़ा पोर्ट, दोहा मेट्रो रेल सहित डेटा सेंटर के अलावा भारत और अफ़्रीका और संयुक्त अरब अमीरात में लगभग सभी प्रमुख सोलार प्रोजेक्ट्स और सभी प्रमुख उद्योग और यूटिलिटीज़ इसमें शामिल हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More