कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वाधान में पत्रकारों पर बढ़ते हमले बड़ी चिंता का विषय पर आज इंडियन न्यूज़ पेपर समिति के सभागार में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवित्र मोहन राय ने पत्रकारों पर हो रहे हैं हमले को चिंताजनक बताते हुए कहां की पत्रकारिता जोखिमपूर्ण कार्य है । सच को उजागर करने वाले पत्रकारों को आज विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं कई मामलों में पत्रकारों को जान भी गंवानी पड़ी है ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा गंभीर चुनौती बन रही है कई मामलों में सरकारों की उदासीनता का खामियाजा भी पत्रकारों को भुगतना पड़ रहा है। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवित्र मोहन राय ने कहा कि हमें लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है लेकिन इसको सुरक्षित करने के लिए कोई कानूनी प्रावधान न होना चिंता का विषय है उन्होंने कहा कि आज नेताओं वकीलों डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानूनी प्रावधान है लेकिन पत्रकारों के हित में कोई कानून नहीं बना है।वर्तमान समय के पत्रकार उपेक्षा के शिकार हैं पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है श्री पवित्र राय ने कहा कि डॉक्टरों की सुरक्षा के तर्ज पर पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी कानूनी प्रावधान बनाया जाना चाहिए । महासंघ के दिल्ली प्रदेश एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी ने कहा कि दिल्ली और आसपास के पत्रकार आए दिन प्रताड़ित होते रहते हैं। लेकिन सरकारी क्षेत्र की ओर से उनकी सुरक्षा का कोई इंतज़ाम नहीं किया जा रहा है। पत्रकारों का भविष्य के प्रति आशंका बनी हुई है श्री सैनी ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए भी कानूनी प्रावधान किए जाने की जरूरत बताया। सेमिनार को संबोधित करते हुए पत्रकार संगठनों से जुड़े अरुण गोयल सुरेंद्र वर्मा जवाहर जैरथ , पत्रकार विवेक शुक्ला, अजेश कुमार ,संजय राय , एडवोकेट मलिका गौतम सहित कई अन्य लोगों ने भी अपने विचार साझा किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवित्र मोहन ने दिल्ली एनसीआर यूनिट की स्थापना करते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं जनभावना पत्रिका के संपादक वीरेंद्र सैनी को दिल्ली एनसीआर का अध्यक्ष और श्रीमती केडी मिश्रा को महासचिव नियुक्त करते हुए संगठन का विस्तार किया। श्री पवित्र राय ने कहा कि उनका संगठन देश के दूसरे प्रदेशों में पत्रकारों के हितों की रक्षा कर रहा है । दिल्ली एनसीआर में भी संगठन पत्रकारों के हित में काम करेगा। सेमिनार में पत्रकार कुश अरोड़ा, विजेंद्र गोयल, राकेश कुमार, दीपक आनंद, सुरेश कुमार, तीर्थ राज , हरि सिंह रावत, एसके दीक्षित सहित कई नामी पत्रकार उपस्थित रहे।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More