शैलेंद्र जैन बने जैन राष्ट्रीय एकता संगठन दिल्ली के संस्थापक-अध्यक्ष
By: Dilip Kumar
7/14/2025 5:52:32 PM
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जैन राष्ट्रीय एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक संजय शा अहमदाबाद ने जेआरईएस मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष (संस्थापक) समाजसेवी नीलेशकुमार सुराणा की अनुशंसा पर समाजसेवी शैलेंद्र कुमार जैन दिल्ली को दिल्ली प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष (संस्थापक) मनोनीत किया है। शैलेन्द्र कुमार जैन का मनोनयन तिथि से 4 वर्ष का रहेगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार जैन ने अपनी नियुक्ति पर जैन ने सभी साधियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह संगठन को विश्वास दिलाते है कि वह अपने कार्यकाल में संगठन विस्तार करेंगे एवं संगठन की सभी गतिविधियों को अपने प्रदेश में लागू करेंगे एवं अपनी टीम के साथ राष्ट्रसेवा एवं जिनशासन की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभायेंगे।