Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

प्रोफेसर राजकुमार जैन का कॉलम : जाकिर हुसैन केवल एक तबला नवाज ही नहीं थे

By: Dilip Kumar
7/14/2025 3:37:00 PM

उनके इंतकाल की खबर से बेहद तकलीफ हुई।। हमारे वक्त का यह फनकार केवल बेजोड़ कलाकार ही नहीं विनम्रता, तहजीब, अदब में भी दिखावटी नहीं हकीकत में था। तकरीबन 50 साल पहले दिल्ली के कमायनी हाल में किसी कलाकार की संगत कर रहे जाकिर को पहली बार देखा तो देखता ही रह गया। जिस्मानी खूबसूरती तथा सादगी से अपना तबला खुद उठाकर चले आ रहे जाकिर ने झुक झुक कर सुनने वालों का अभिवादन किया। प्रोग्राम शुरू होने पर इनके चेहरे के साथ बालों की लटें जिस तरह मुख्य कलाकार को दाद दे रही थी आंखें उसी को देखे जा रही थी। तबले पर थाप से पहले श्रोताओं का स्वागत, कानों पर हाथ लगाकर अपने गुरुओं का स्मरण, तथा हाल में बैठे हुए बुजुर्ग कलाकारों से इजाजत मांग कर जब तबला वादन शुरू हुआ तो सच कहूं मुख्य कलाकार संगतकार लगने लगा। न जाने कितनी बार इनका तबला वादन सोलो और संगत दोनों रूपों में सुनने को मिला।

कई बार कर्नाटक संगीत के चोटी के गायक तथा वाद्य यंत्रों के कलाकारों की संगत को बखूबी करते हुए मैंने देखा। टीवी पर, पाश्चात्य संगीत के मशहूर मारूफ बैंड, वाद्य यंत्रों के कलाकारों के साथ जुगलबंदी, में इनका तबला अलग ही प्रभाव छोड़ता हुआ नजर आया। अक्सर मैंने देखा है कि जब कोई कलाकार मशहूर हो जाता है तो वह जूनियर कलाकारों के साथ संगत करना अपनी तोहीन मानता है परंतु जाकिर का इस मामले में भी कोई जवाब नहीं था। भाव विभोर कलाकार बार-बार विनम्रता से जाकिर का शुक्रिया अदा करता कि जाकिर साहिब ने मेरे साथ संगत करके मुझे इज्जत बख्शी है। जाकिर उसी खुलूस के साथ उसकी होसला अफजाई करते उसका सम्मान करते। अक्सर मैंने संगीत की महफिलों में देखा है की कई तबला वादक अपनी तैयारी को दिखाने के लिए मुख्य कलाकार की संगत न करते हुए कलाकार को अपने सम पर लाने के लिए मजबूर करते हैं, परंतु जाकिर कभी भी अपनी हदबंदी को लांघते नहीं थे।

दिल्ली और दिल्ली से बाहर के संगीत सम्मेलनों मैं सुरों के गायन और वादन में अधिकतर नामवर तथा नवोदित संगीतकारों को सुना और देखा है। पहली पीढ़ी के मंझे हुए कलाकार मंच पर अपने गले और साज की हुनर बंदी, करामात पेश करते थे, परंतु जाकिर के वक्त के अनेकों नौजवान संगीतकार जो किसी मशहूर उस्ताद के बेटे या शागिर्द रहे वह अपने फन से ज्यादा अपने संगीत घराने,खानदान, पिता उस्ताद की महानता का बखान, अपनी पोशाक, हाव-भाव, भंगिमा स्टेज पर प्रदर्शित कर अपनी अहमियत का प्रदर्शन करते, हालांकि उनके संगीत से संगीत रस कोसों दूर होता। ऐसे संगीतकार थोड़े वक्त में ही संगीत जगत से ओझल भी हो गए। लेकिन जाकिर रोज-बरोज बढ़ते ही गये। उनकी सबसे बड़ी खूबी इस बात में थी कि गुनी संगीत रसिको के साथ-साथ स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राएं बड़ी तादाद में जाकिर के प्रोग्राम में शामिल होते गए। जिसका बड़ा श्रेय स्पीक मैके नामक संगठन जो स्कूल और यूनिवर्सिटी में संगीत के लेक्चर डेमोंसट्रेशन तथा प्रस्तुतियां आयोजित करता है को भी जाता है।

जाकिर के अंदर की विनम्रता, सहजता, भावुकता से सामना तब हुआ जब वे आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के दीक्षांत समारोह में डी लिट की मानद उपाधि को ग्रहण करने के लिए आए हुए थे, तथा यूनिवर्सिटी के संस्थापक रमाशंकर सिंह के मेहमान बनकर 3 दिन तक उनके घर पर ही ठहरे हुए थे। आईटीएम यूनिवर्सिटी ने संगीत के महान कलाकारों की प्रतिमाओं का एक संग्रहालय स्थापित किया हुआ है, उसमें जाकिर हुसैन के मरहूम पिता तथा मशहूर तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा ख़ां की प्रतिमा भी स्थापित की गई । उसका अनावरण जाकिर हुसैन ने ही किया। उस समय में भी उनके साथ ही खड़ा था। ज्योंही प्रतिमा से पर्दा हटा, प्रतिमा को देखकर जाकिर भाव विह्वल हो उठे। उनके दोनों हाथों ने पहले प्रतिमा के चरणों को छुआ, फिर डबडबाती हुई आंखों से प्रतिमा के एक-एक अंग को छूते हुए वह बुदबुदाये, अब्बा हमें माफ करना, हमने आपकी याद में अपनी फर्ज अदायगी नहीं की, ना ही मुंबई में या कहीं और। इस यूनिवर्सिटी ने आपको जो सम्मान दिया है, उसको दिखाने के लिए (उसके बाद उन्होंने कुछ औरतों के शायद अपनी पत्नी, बहन, बेटी वगैरा के नाम लेकर कहा) अगली बार में उन सबको लेकर यहां आऊंगा।

तीन दिन के उनके साथ ने जो असर छोड़ा है, उसको मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। गंगा जमुनी तहजीब, भारत की महान सांस्कृतिक गाथाओं, विरासत से रचे पचे जाकिर ने अनेक किस्से सुनाए। यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते उन्होंने बताया कि जब मैं पैदा हुआ तो 3 दिन के बाद अस्पताल से लाकर मेरी मां ने अब्बा की गोद में दे दिया ताकि रिवायत के मुताबिक मेरे पिता मजहबी कोई आयत पहली बार मेरे कानों में सुना दे। परंतु मेरे पिता ने पहले तबले की पढंत, बोल सुनाएं, असहज होकर मेरी मां ने कहा यह आप क्या कर रहे हो, तो अब्बा ने कहा कि यह भी खुदा की इबादत है। मैं शिक्षा की देवी सरस्वती तथा भगवान गणेश का उपासक हूं, मेरे शिक्षक ने यही तालीम मुझे दी है, इसीलिए यह मैं अपने शिशु को दे रहा हूं। ऐसे माहौल में पैदा हुए जाकिर हुसैन अब कहां मिलेंगे?


related topics

सुधीर कुमार का कॉलम : एफसीआरए पर इतना हायतौबा !

8/14/2026 9:49:56 PM

आखिरकार मानसून सत्र में भी एफसीआरए बिल लटक गया। बिल को 31 सदस्यी संयुक्त संसदीय समिति ..Read More

एथेनॉल से सिर्फ गाड़ियां ही नहीं चलेगी, घर के चूल्हे भी जलेंगे

7/29/2026 10:09:18 PM

आपदा में अवसर इसे ही कहते हैं। ईरान इजरायल के युद्ध ने जो तेल संकट दिया उस आपदा से निप ..Read More

सुधीर कुमार का कॉलम : जनप्रिय नेता योगी आदित्यनाथ

6/7/2026 1:27:07 PM

''तुम्हारी अच्छी लोकप्रियता हो गई है। सीधे शब्दों में कहें तो तुम्हारी जनप्रियता बढ़ती ..Read More

पर्यावरण संरक्षण : सनातनवादी विकास बनाम भौतिकवादी विकास विनाश

6/7/2026 11:50:05 AM

आज सम्पूर्ण विश्व पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर और चुनौतीपूर्ण समस्या से जूझ रहा है। हमा ..Read More

शैक्षणिक स्वतंत्रता, संवेदनशीलता और आस्था का सम्मान

12/16/2025 5:54:19 PM

हाल ही में हैदराबाद के शमीरपेट स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइज (IPE) में एक सेव ..Read More

कृष्णमोहन झा का कॉलम : मोहन यादव ने मिटा दी है आमजन से सत्ता की दूरी

12/14/2025 10:25:00 AM

मध्यप्रदेश भाजपा के लोकप्रिय राजनेताओं की कतार में अग्रणी डा मोहन यादव ने मुख्यमंत्री ..Read More

भगवान विष्णु पर टिप्पणी और चुप्पी का प्रश्न

9/19/2025 9:47:44 PM

भारतीय लोकतंत्र में न्यायपालिका सर्वोच्च संस्था मानी जाती है। सर्वोच्च न्यायालय के मुख ..Read More

प्रदीप कुमार का आलेख : वृंदावन में शराबबंदी-पवित्र धाम की पवित्रता की रक्षा का समय

8/9/2025 6:46:24 PM

वृंदावन में हर गली, हर घाट, हर मंदिर राधा-कृष्ण के नाम से गूंजता है। भजन-कीर्तन की धुन ..Read More

सत्य प्रकाश का कॉलम : शिक्षा क्षेत्र की व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता 

8/4/2025 3:29:17 PM

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। शिक्षा मानव को मानवता व इन्सानियत के मार्ग ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • सुधीर कुमार का कॉलम : एफसीआरए पर इतना हायतौबा !

    8/14/2026 9:49:56 PM
  • पथप्रसंग : शिवनगरी में श्रीकृष्ण का अनंत संसार

    8/4/2026 11:38:11 PM
  • 'भारत छोड़ो' से 'भारत गढ़ो' तक: स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत निर्माण का आह्वान

    8/4/2026 6:51:20 PM
    नई दिल्ली
  •  संगठन को समृद्ध बनाने की दिशा में कर्ण गोष्ठी की अहम बैठक

    8/4/2026 6:48:06 PM
    इंदिरापुरम
  • एथेनॉल से सिर्फ गाड़ियां ही नहीं चलेगी, घर के चूल्हे भी जलेंगे

    7/29/2026 10:09:18 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED