कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आरटीएक्स बिज़नेस, कॉलिंस एयरोस्पेस ने आज अपने कॉलिंस इंडिया ऑपरेशंस सेंटर (सीआईओसी) का उद्घाटन किया। बैंगलुरू के केआईएडीबी एयरोस्पेस पार्क में स्थित 26 एकड़ का यह विनिर्माण संयंत्र वैश्विक बाजारों के लिए आधुनिक एयरोस्पेस उत्पादों का निर्माण करने की कंपनी की क्षमता बढ़ाएगा। इस संयंत्र में आर्टिफिशियल इंटैलिजेंस, एडिटिव मैनुफैक्चरिंग एवं रोबोटिक्स जैसी आधुनिक मैनुफैक्चरिंग टेक्नोलॉजीज़ का उपयोग किया जाएगा। यहाँ पर पहले सीटों, लाईटिंग और कार्गो सिस्टम, टेंपरेचर सेंसर, कम्युनिकेशन और नैविगेशन सिस्टम, वॉटर सॉल्यूशंस और इवैक्युएशन स्लाईड्स का निर्माण किया जाएगा।
कॉलिंस एयरोस्पेस में सीनियर वाईस प्रेसिडेंट, ऑपरेशंस, रॉय गुलिक्सन ने कहा, ‘‘कॉलिंस इंडिया के ऑपरेशन सेंटर द्वारा 70 से अधिक कॉलिंस उत्पादों के संचालन और विनिर्माण में मदद मिलेगी, जिससे पूरे विश्व में हमारी सेवाएं मजबूत होंगी और हमारी ऑपरेशनल एक्सिलेंस बढ़ेगी। भविष्य में होने वाले विकास और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कॉलिंस इंडिया ऑपरेशंस सेंटर की क्षमता बढ़ाई जा सकेगी।’’
इस संयंत्र में इंडस्ट्री 4.0 बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम का उपयोग होगा, जो डिलीवरी की स्पीड और क्वालिटी बढ़ाने वाला एक कनेक्टेड ईकोसिस्टम है। यह साईट लीड सिल्वर और इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल सिल्वर सर्टिफाईड है और 2026 तक यहाँ पर 2,200 से अधिक कर्मचारी काम करने लगेंगे।
कॉलिंस एयरोस्पेस लगभग तीन दशकों से भारत में विनिर्माण और निवेश कर रहा है। इसके फुटप्रिंट लगातार बढ़ रहे हैं। इस समय कंपनी में इंजीनियरिंग, डिजिटल, मैनुफैक्चरिंग, ऑपरेशंस और सप्लाई चेन के कार्यों में 6,500 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इससे पहले इस साल कॉलिंस एयरोस्पेस ने बैंगलुरू में एक नए इंजीनियरिंग डेवलपमेंट एंड टेस्ट सेंटर में अपने निवेश की घोषणा की थी।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More