कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के इस कालखंड में नव ज्योति निष्काम सेवा ट्रस्ट द्वारा एक भव्य एवं ऐतिहासिक सनातन समागम एवं सामूहिक सनातनी विवाह समारोह का आयोजन 15 जनवरी 2026 को एमटीएनएल ग्राउंड, यमुना विहार, दिल्ली में किया जाएगा। इस पावन अवसर पर 26 कन्याओं का सामूहिक विवाह वैदिक विधि-विधान, भारतीय संस्कारों और सनातन परंपराओं के अनुरूप संपन्न होगा। इस आयोजन की जानकारी दिल्ली के ललित होटल में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के संरक्षक हरिकृष्ण गोयल, चेयरमैन एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉ. बसंत गोयल तथा अध्यक्ष महेश सिंघल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. बसंत गोयल ने बताया कि सामूहिक विवाह की तैयारियां कई माह पूर्व से प्रारंभ कर दी जाती हैं। विवाह हेतु चयनित जोड़ों का विधिवत मिलान और सभी आवश्यक पहलुओं की जांच की जाती है। साथ ही प्रत्येक कन्या को संपूर्ण घरेलू उपयोग का सामान प्रदान किया जाता है, जिससे वे आत्मसम्मान और स्वाभिमान के साथ अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत कर सकें। उन्होंने कहा कि मानव सेवा, गौ सेवा, राष्ट्र सेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को सुदृढ़ करना उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है।
नव ज्योति निष्काम सेवा ट्रस्ट अब तक 650 से अधिक कन्याओं के सामूहिक सनातनी विवाह का सफल आयोजन कर चुका है और समाज के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। ट्रस्ट का यह प्रयास समाज में सेवा, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक सशक्त पहल माना जा रहा है। इस महायज्ञ स्वरूप आयोजन में देश-विदेश से संत-महात्मा, धर्माचार्य, सनातन विचारक, अनेक राजनयिक, 100 से अधिक सामाजिक एवं धार्मिक संगठन, समाजसेवी तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रख्यात हस्तियां शामिल होंगी। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि सनातन मूल्यों की पुनः प्रतिष्ठा, सामाजिक चेतना के जागरण और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
आयोजकों ने बताया कि सामूहिक सनातनी विवाह के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि विवाह केवल व्यक्तिगत संस्कार नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना का भी सशक्त माध्यम है। यह आयोजन युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने और समाज को सकारात्मक एवं संस्कारित दिशा प्रदान करने का कार्य करेगा।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण के इस कालखंड में न ..Read More
India has taken a major step towards strengthening child protection by launching &lsqu ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रिवेंटिव हैल्थकेयर और कैंसर की तुरंत पहचान कर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (BSG) के प्रथम राष्ट्र ..Read More
इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती एवं सुरुचि प्रकाशन के संयुक्त तत्त्वावधान में नई दिल्ली विश् ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नेशनल पैंथर्स पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्य ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। REHAU इंटीरियर सॉल्यूशंस ने भारत में अपना ..Read More