Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

18 साल बाद, 18 माह के लिए घर बदलेंगे राहु-केतु, इन राशियों के लिए होगा शुभ

By: Dilip Kumar
8/17/2017 4:01:27 PM
नई दिल्‍ली

18 अगस्त को राहु राशि परिवर्तन कर रहा है। वह सिंह राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर वक्र गति से चलते हुए राहु कर्क राशि में और केतु मकर राशि में चले जायेंगे। 18 अगस्त को राहु राशि परिवर्तन कर रहा है। वह सिंह राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर वक्र गति से चलते हुए राहु कर्क राशि में और केतु मकर राशि में चले जायेंगे लेकिन स्पष्ट राहु जन्मांग में 9 सितंबर की सुबह 4 बजकर 1 मिनट से आकलित होगा। ये परिवर्तन 18 महीने के लिए होगा। जो कि पूरे 18 साल बाद हुआ है। जानिए आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

आपके लिए राहु केतु का यह परिवर्तन शुभ नहीं है। आपके विरोधी उग्र रूप अपनायेंगे। घर में भी कलह का वातावरण होगा। सफलता मिलने में देरी होगी। बुद्धि में अस्थिरता रहेगी। राहु की शांति के लिए गंगा नदी में स्नान करने से बचना चाहिए। घर पर ही 42 दिन तक रोज गंगाजल से नहाना चाहिए। बुधवार के दिन जल में सूखा धनियां प्रवाहित करना चाहिए, और चांदी के बर्तन में शहद भरकर घर में रखना चाहिए।

वृष राशि

लाभ और सफलता मिलेगी। जो लोग जॉब में हैं, उन्हें प्रमोशन और अथॉरिटी मिलेगी। विदेश यात्रा इस समय बहुत जरूरी होने पर ही करनी चाहिए। संतान का सुख बढ़ेगा। अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिये दुर्गा देवी की उपासना करनी चाहिए और कान में हमेशा सोना पहनना चाहिए।

मिथुन राशि

राहु-केतु के इस गोचर का परिणाम आपके लिए उत्साहवर्धक नहीं है। दूसरों के भरोसे अपना काम नहीं छोड़ना चाहिए और गुस्से से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। पारिवारिक जीवन का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। धन के मामले में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। अशुभ प्रभावों से बचने के लिये चांदी की ठोस गोली गले में पहननी चाहिए और धर्म-स्थल पर काला-सफेद कंबल दान करना चाहिए। 

कर्क राशि

राहु-केतु का यह गोचर आपको सभी कार्यों में असफलता देने वाला होगा। आपको झूठ बोलने और दूसरों को धोखा देने से परहेज करना होगा। अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ सकता है। कफ और पित्त की अधिकता से भी परेशानी हो सकती है। अशुभ प्रभावों से बचने के लिये आंगन में और छत पर धुंआ न करें और धर्म-स्थल पर गेहूं और गुड़ का दान करते रहें। बृहस्पतिवार से शुरू करके चार केले चार-दिन तक नदी में प्रवाहित करें। फिर अगले बृहस्पतिवार से रोज चार नीबू चार दिन तक नदी में प्रवाहित करें।

सिंह राशि

राहु धन का व्यय और तरह-तरह के नुकसान तो करायेगा ही, आंख और गले संबंधी तकलीफ भी दे सकता है। खराब लोगों की संगति आपको कष्ट में डाल सकती है। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। राहु के अशुभ प्रभावों से बचने के लिये आपको रसोई में बैठकर भोजन करना चाहिए। और चांदी का चैकोर टुकड़ा सफेद धागे में डालकर गले में पहनना चाहिए और सोने की अंगूठी बाएं हाथ में पहननी चाहिए। 

कन्या राशि

राहु और केतु का यह गोचर सभी प्रकार के फायदे देने वाला है। एकादश स्थान पर राहु का गोचर, धन लाभ के अवसर बनाएगा। समय का पूरा फायदा आपको उठाना चाहिए। वाहन सुख बढ़ेगा, स्त्री सुख बढ़ेगा, संतान से सुख मिलेगा, मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नये संबंध बनेगे, जिनसे भविष्य में भारी लाभ होगा। सिर पर चोटी रखने और गुरू, पिता या दादा की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होना सुनिश्चित होगा।

तुला राशि

इस राशि को जातकों को दूर स्थान पर नौकरी मिलेगी। नौकरी में तरक्की होगी। पारिवारिक सुख उत्तम होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अच्छे पल सुनिश्चित करने के लिये दिव्य दृष्टि वाले लोगों को आदर के साथ मीठा भोजन कराएं, और धर्म स्थल पर चने की दाल दान करें।

वृश्चिक

नवे राहु के गोचर से सुख-सम्मान में बढ़ोत्तरी। देश-देशांतर का भ्रमण और परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। अच्छे परिणाम सुनिश्चित करने के लिये शरीर पर सोना पहनें।

धनु राशि 

बहुत प्रकार से धन की वर्षा होगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा । अंर्तचेतना जागृत होगी। अगर कोई सिद्धियां करने में रुचि न हो तो इन 18 महीनों में सफलता मिलेगी । अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिए चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें और स्त्री की सेवा करें। 

मकर

शत्रु पक्ष को लेकर लगातार सावधानी रखिये। ईर्ष्या से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में कोशिश करके मधुरता बनाए रखना चाहिए। घर से दूर या विदेश में काम करने में सफलता मिलेगी। अच्छे फल पाने के लिये नारियल दान करें और काले-सफेद कुत्ते की सेवा करें।

कुंभ राशि

आपके संबंध राजनीतिक दृष्टि से मजबूत होंगे। रोग और शत्रु नष्ट होंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी और अगर बिज़नेस में है तो सफलता मिलेगी। शरीर दुबला होगा और कंजूसी की प्रवृत्ति बढे़गी। शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए काला कुत्ता पाले या काले कुत्ते को अपने भोजन का एक हिस्सा खिलाएं और अपने बहनोई को कुछ गिफ्ट करें। छः सिक्के हमेशा अपने पास रखे।

मीन राशि

इन 18 महीनों मे बच्चों से पीड़ा मिल सकती है डिप्रेशन के शिकार हो सकते हैं शत्रु पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक कमजोरी आपको पीड़ित कर सकती है। किसी से कपट या धोखा करना आपके लिये भारी पड़ेगा। बुरे फलों से बचाव के लिये चांदी का ठोस हाथी घर पर रखें और काले-सफेद पत्थर के चकले पर रोटी बेलकर बनाएं।

  •        …………………………………………………………………………………

7 राशियों पर पड़ेगी राहु-केतु की अशुभ छाया

शुक्रवार से राहु-केतु राशि परिवर्तन कर रहे हैं। राहु कर्क राशि में तो केतु मकर राशि में अपना स्थान बदलेंगे। यह परिवर्तन 18 अगस्त को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर होगा। राशि बदलने से वृष,वृश्चिक,कुंभ और तुला वालों का समय बढ़िया रहेगा तो वहीं मेष, मिथुन,कर्क,सिंह, धनु,मकर, और मीन राशि वालों पर राहु-केतु की अशुभ छाया पड़ेगी।

मेष- राहु के कारण इस राशि वालों घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न होकर घर से दूर रहना पड़ सकता है। सुख में कमी आ सकती है। व्यवसाय बन्द हो सकता है। इस दौरान बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ ताल मेल नहीं होने से भी परेशानी बढ़ सकती हैं। 108 बार बीजमंत्र का जाप करें साथ ही घर में राहु यंत्र रखें।

मिथुन- इस राशि के जातको में अनैतिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। पैसों के लेन-देन और निवेश में सावधानी बरतें। केतु के कारण आपके सामने अचानक परेशानिया आ सकती है इसलिए इस दौरान जोखिम लेने से बचें। कर्ज लेने से बचें।

कर्क- इस राशि वाले व्यक्तियों के लिए राहु केन्द्र यानि अपनी ही राशि में आ जाने के कारण आपको टेंशन बनी रहेगी और हमेशा आपके ऊपर नकारत्मक हावी रहेगी।परिवार में सदस्यों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है साथ ही सदस्यों के बीच तनाव हो भी हो सकता है इसलिए धैर्य से काम लें। बूंदी के लड्डू पर 4 लौंग लगाकर हनुमानजी को भोग लगाएं

सिंह-मन विचलित रहेगा। पारिवारिक तनाव रहेगा। दूसरों के पतन की भावना बढेगी। पार्टनर से दूरी बढ़ेगी। मेंटल टेंशन बढ़ेगी। अत्यधिक क्रोध रहेगा। अगर आपकी कुंडली में शत्रु ग्रह एक-दूसरे के साथ बैठकर संबंध बना रहे हैं, तो इसका जातक की साख और सेहत पर गहरा असर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। अपने घर के मुख्य कमरे में चांदी से बना हुआ हाथी रखें ऐसा करने से आप के ऊपर से राहु-केतु पर प्रभाव कम होने लगता है।

 

 


related topics

लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई

10/6/2024 8:57:15 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More

लव कुश रामलीला के मंच पर हास्य अभिनेता असरानी एवं भोजपुरी सिंगर

10/5/2024 9:49:41 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More

दूसरा दिन : डिजिटल साउंड और हैरत एंगेज ऐक्शन के साथ हुआ ताड़का वध

10/4/2024 9:04:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More

श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू

5/29/2024 9:20:54 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More

'वृंदावन चंद्रोदय मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रमुख केंद्र के रुप में उभरेगा'

4/17/2024 11:26:07 AM

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More

राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नही: दाती महाराज

3/21/2024 9:12:45 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More

सुरभि सिन्हा का कॉलम : महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने से मिलती है विशेष कृपा 

3/3/2024 9:03:42 PM

शास्रों में महाशिवरात्रि का वर्णन शिव को समाधि से जाग्रत होकर सृष्टि लीला में प्रवृत ह ..Read More

21 दिवसीय अति वशिष्ठ महारूद्र यज्ञ सनातन संस्कृति की अखंडता के लिए: दाती महाराज

2/29/2024 8:53:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में श्री श्री 1008 ..Read More

कष्टों से मुक्ति पाने का स्थान है श्री शनिधाम

2/24/2024 4:13:26 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शन ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • 21 अक्टूबर को आजादी की घोषणा का दिवस घोषित किया जाए

    10/23/2025 4:27:53 PM
    नई दिल्ली
  • तिहाड़ जेल के बाहर बंदी सिंघों की रिहाई के लिए हुई अरदास

    10/23/2025 4:24:20 PM
    नई दिल्ली
  • 350वीं शहीदी जयंती पर दिल्ली में आयोजित सेमिनार में बंदी सिखों की रिहाई की मांग वाला प्रस्ताव पारित

    10/19/2025 9:42:54 AM
    नई दिल्ली
  • धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा रूबरू साहस और आत्मविश्वास का उत्सव

    10/16/2025 6:52:21 PM
    नई दिल्ली
  • ग्रीन पटाखों की इजाजत पर मार्केट में खरीदारों की रौनक बढ़ेगी - परमजीत सिंह पम्मा

    10/16/2025 6:45:34 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्राओं को दिया ‘विकसित भारत, सशक्त नारी’ का मंत्र

    3/9/2024 8:17:30 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED