रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने चीन-भारत सीमा पर नाथुला इलाके का कल दौरा किया और सेना तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों से बातचीत की. सिक्किम के सीमावर्ती इलाके में डोकलाम और अग्रिम चौकियों के हवाई सर्वेक्षण का उनका कार्यक्रम खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया. इससे पहले राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा था कि रक्षा मंत्री ने डोकलाम-नाथुला इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया. सीतारमण ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि सीमा पर जब वह नाथुला पहुंचीं तो चीनी सैनिकों ने उनकी तसवीरें ली. उन्होंने ट्वीट कर कहा, मैंने बाड़ के दूसरी ओर कई चीनी सैनिकों को देखा जो नाथुला पहुंचने पर मेरी तसवीरें ले रहे थे उन्होंने बाद में सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और सेना तथा राज्य के वन विभाग के बीच भूमि मुद्दे समेत विभिन्न मुद्दों पर राज्य सरकार से हस्तक्षेप करने के लिए कहा. सिक्किम के एक दिवसीय दौरे पर आयी सीतारमण गंगटोक से 52 किलोमीटर दूर नाथुला सड़क मार्ग से पहुंचीं और उन्होंने वहां तैनात सेना तथा आईटीबीपी अधिकारियों से बातचीत की.बयान में कहा गया है, केंद्रीय मंत्री का सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर डोकलाम और अग्रिम चौकियों का हवाई सर्वेक्षण करने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया. हालांकि उन्होंने दोपहर में नाथुला सीमा से लौटने के बाद पूर्वी सिक्किम में नए ग्रीनफील्ड पाक्योंग हवाईअड्डे से गंगटोक और आसपास के इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया. सीतारमण को नाथुला पहुंचने पर सलामी गारद दिया गया. उन्हें पूर्वी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा ने सिक्किम सेक्टर में चीन-भारत सीमा पर सुरक्षा तैयारियों के बारे में बताया. उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सारथ चंद्रा भी वहां मौजूद थे. रक्षा मंत्री का सीमावर्ती इलाके का दौरा डोकलाम में करीब 70 दिनों के गतिरोध के बाद भारत और चीनी सेना को वहां से हटे हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद हुआ है.विज्ञाप्ति में कहा गया है कि चामलिंग ने सरकार की ओर से पूरा हस्तक्षेप करने का आश्वासन दिया.मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के पडोसी दार्जीलिंग पर्वतीय क्षेत्र में चल रहे आंदोलन के कारण सिक्किम के लोगों को हो रही परेशानियों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि सिक्किम को देश के शेष हिस्से से जोडने वाला एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-10 अवरूद्ध होने के कारण उसे काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है.उन्होंने केंद्र से सिक्किम के लिए नया राजमार्ग बनाने के काम में तेजी लाने का आग्रह किया.
सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवा ..Read More
भारत मंडपम में तीन दिवसीय लगने वाले ऑटो टेक एशिया-2026, जो ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिल ..Read More
सिक्सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More