राजधानी में बनने जा रहे मैडम तुसाद संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय जगत की मशहूर हस्तियों की मोम की प्रतिमाएं भी नजर आएंगी. मनोरंजन जगत के माइकल जैक्सन, जस्टिन बीबर, मर्लिन मुनरो के साथ ही खेल जगत के डेविड बेकहम, लियोन मेसी का नाम भी उन अंतरराष्ट्रीय हस्तियों की सूची में शामिल हो गया है जिनकी मोम की प्रतिमाएं दिल्ली स्थित मैडम तुसाद संग्राहलय में नजर आएंगी.
‘मर्लनि एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशक अंशुल जैन ने कहा, ‘‘भारत में इन हॉलीवुड एवं अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के काफी प्रशंसक हैं. मैडम तुसाद का मकसद हमेशा प्रशंसकों को उनकी पसंदीदा हस्तियों के करीब लाना रहा है . इस कदम के जरिए भारतीय प्रशंसकों को अपने पसंदीदा कलाकारों के करीब लाने का सपना पूरा किया जाएगा.’ यहां तुसाद संग्रहालय में नजर आने वाली हस्तियों की सूची में एंजेलिना जोली, स्कारलेट जोहानसन, निकोल किडमैन, लेडी गागा, जेनिफर लोपेज, केट विंस्लेट, बयोंसे और किम करदाशियां का नाम भी शामिल है.
भारत में इस तरह का यह पहला संग्रहालय है. इसमें इतिहास से जुड़ी हस्तियों, खेल जगत के दिग्गजों, बॉलीवुड तथा मनोरंजन जगत के सितारों की मोम से निर्मित कहानी भी प्रशंसकों के लिए लगाई जाएंगी.
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More
आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More