जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और उसके बाद हत्या ने न सिर्फ देश को बल्कि पूरे विश्व को झकझोर के रख दिया। हैरी पॉटर' फेम अभिनेत्री एमा वाटसन इस घटना की निंदा करते हुए इंसाफ के लिए लड़ रही इस केस की वकील दीपिका सिंह रजावत को समर्थन किया है। एमा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि दीपिका को पूरी ताकत मिले।
हॉलीवुड की सुपरस्टार एमा वाटसन यूनाइटेड नेशन्स वूमेंस गुडविल एंबेसेडर हैं। एमा ने कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ हुए गैगंगरेप का केस लड़ रहीं वकील दीपिका का सपोर्ट करके हुए तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें एक शक्तिशाली महिला बताया है। एमा के साथ-साथ कई लोगों ने भी दीपिका की इस तस्वीर को काफी पसंद किया था और हर किसी ने उनके जज्बे को दिल से सलाम किया था।
एक इंटरव्यू के दौरान दीपीका ने कहा कि ,' उनके ट्वीट से मुझे खुशी मिली है, लेकिन मुझे तब ज्यादा खुशी होगी जब मासूम बच्ची को न्याय मिलेगा। इस केस को लड़ने पर धमकियां मिल रही है, लेकिन वो बहादुरी से इस केस के साथ जुड़ी हुई हैं।
बता दें कि दीपिका सिंह राजावत मानवाधिकारों के लिए काम करती हैं। वह एनजीओ वॉइस फॉर राइट चेयरपर्सन हैं। यह एनजीओ महिला अधिकारों के लिए काम करता है। यह संस्था खासकर महिलाओं और बच्चों के हक से जुड़ी। शायद यही कारण है कि दीपिका को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। एक बार एक केस में वकील के घर में एक बच्ची की मौत के खिलाफ दीपिका ने आवाज उठाई थी उन्हें बार एसोसिएशन से उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी।
आपको बता दें कि जनवरी में कश्मीर के कठुआ में आठ लोगों ने 8 साल की मासूम बच्ची को बंधक बनाकर कई दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। इस केस की जिम्मेदारी क्राइम ब्राईट के पास है। क्राइम ब्रांच ने आठों के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर ली है। इस केस में वकील दीपिका का ताऱीफ हर जगह की जा रही है।
कुछ फिल्में बड़े पैमाने और भव्यता के साथ आती हैं, तो कुछ अपनी सादगी और सच्चाई से दिल ज ..Read More
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More