असम में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोर्ट में रेप के एक मामले की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान बेटी से रेप के आरोपी पिता ने कोर्ट में ही अपनी पत्नी का गला काट दिया। रेप का मामला 9 महीने पुराना है। पत्नी ने ही उस पर नाबालिग बेटी से रेप करने का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार को डिबरूगढ़ डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट में हुई, जब सितंबर 2017 के रेप के एक मामले की सुनवाई चल रही थी। इस मामले में महिला ने अपने पति पर नाबालिग बेटी से रेप करने का आरोप लगाया था। इसके बाद आरोपी करीब 9 महीने तक जेल में रहा था। आरोपी अभी 6 जून को ही बेल पर रिहा हुआ था। शुक्रवार को मामले की कोर्ट में सुनवाई थी। ऐसे में आरोपी और परिवार के बाकी सदस्य कोर्ट पहुंचे थे।
आरोपी और पत्नी कोर्ट परिसर के अंदर बेंच पर बैठे ही थे कि तभी आरोपी ने जेब से चाकू निकाला और पत्नी का गला काट दिया। महिला उसी वक्त जमीन पर गिरी और बेहोश हो गई। इसके बाद उसे फौरन असम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन कोर्टरूम में मौजूद सिक्युरिटी स्टाफ और वकीलों ने उसे पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। अरेस्ट किए आरोपी का कहना है कि वो बेगुनाह है। पत्नी ने उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि जमानत पर रिहा होकर लौटने के बाद भी पत्नी ने उसे घर में घुसने नहीं दिया था।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More