मेघालय की अंपाती सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार मियानी डी शिरा ने अपने निकटतम उम्मीदवार जी. मोमिन को 3191 वोटों से पराजित किया है। एक ओर जहां कांग्रेस की इस जीत ने यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है, वहीं गुरुवार को घोषित परिणामों के बाद कांग्रेस अब राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।
मियानी डी शिरा कांग्रेस पार्टी के टिकट पर अंपाती सीट से चुनाव लड़ रही थीं। मियानी से पहले इस सीट पर मेघालय के पूर्व सीएम मुकुल संगमा ने चुनाव जीता था, लेकिन उनके इस सीट की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव की घोषणा की गई थी। इसके बाद बीती 28 मई को अंपती विधानसभा सीट पर मतदान कराए गए और इस दौरान 90 फीसदी से ज्यादा लोगों ने यहां अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद गुरुवार को घोषित हुए परिणामों में मियानी डी शिरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और नैशनल पीपल्स पार्टी के उम्मीदवार जी मोमिन को 3191 वोट से पराजित किया।
कांग्रेस बनी राज्य विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी
गुरुवार को इस चुनाव परिणाम के घोषित होने के बाद कांग्रेस अब मेघालय में राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। इससे पहले फरवरी 2019 में हुए विधानसभा चुनाव के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 21 सीटें मिली थीं, जबकि नैशनल पीपल्स पार्टी को 19 सीट हासिल हुई थी। हालांकि इस चुनाव के बाद मुकुल संगमा ने दो जगह से विजयी होने के कारण एक सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कांग्रेस के पास कुल 20 सीटें बची थीं। वहीं नैशनल पीपल्स पार्टी को विलियम नगर विधानसभा पर विजय मिलने के बाद उसकी सीटों की संख्या भी 20 तक पहुंच गई थी।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More