भारतीय मूल के मिलिंद पंत (64) एफएमसीजी कंपनी एमबे कंपनी के पहले सीईओ होंगे। सीधे ग्राहकों तक प्रोडक्ट पहुंचाने वाली सबसे बड़ी कंपनी एमबे की शुरुआत 1959 में हुई थी। लेकिन, सीईओ का पद पहली बार रखा गया है। पंत अगले साल 2 जनवरी को सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। पंत को एमबे के बोर्ड में भी जगह मिलेगी और सीधे बोर्ड ऑफ डायरेक्टर को उनकी रिपोर्टिंग होगी। मिलिंद पंत फिलहाल अमेरिकी कंपनी यम ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं। वो पिज्जा हट इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट हैं।
यम ब्रांड्स से पहले पंत ने 14 साल तक यूनीलीवर कंपनी में काम किया। पंत ने वहां अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं। वो अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और टर्की रीजन के वाइस प्रेसिडेंट (फूड) भी रहे। मिलिंद पंत अपने परिवार के साथ अमेरिका के डलास शहर में रह रहे हैं। मूल रूप से वो उत्तराखंड के नैनीताल शहर के हैं। उन्होंने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैनेजमेंट में पीजी किया था।एमबे में टॉप मैनेजेमेंट फिलहाल स्टीव वैन एंडल और डग देवोस संभाल रहे हैं।
एंडल साल 1995 से चेयरमैन के पद पर हैं। देवोस साल 2002 से प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दोनों अब बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल होंगे। एमबे को 58 साल पहले जय वैन एंडल और रिच देवोस ने शुरू किया था। तब से परिवार के लोग ही महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरड ..Read More
देश में एक ओर जहां रोजगार की काफी चर्चा है। वहीं बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर एक ..Read More
Axis Bank, one of the largest private sector banks in India, has partnered with Hitach ..Read More
सितंबर 2025 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यूनिक रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 12 क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2 करोड़ से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं के साथ भारत का ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आर ..Read More
अक्षय पात्र फाउंडेशन को हाल ही में एशियन सेंटर फॉर कॉरपोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी ..Read More
भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। सरकारी नीतियों ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की एक अग्रणी न्यू एनर्जी व्हीकल्स (एनईवी) ..Read More