देश के सबसे अमीर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी आनंद पिरामल से 10 दिसंबर को उदयपुर में होने जा रही है. इस भव्य शादी समारोह में इंटरनेशनल पॉप स्टार बेयोंसे परफॉर्म करने आ रही हैं. हमारी सहयोगी वेबसाइट डीएनए ने फिल्मफेयर के हवाले से लिखा है कि ईशा अंबानी सिंगर बियोंसे की बहुत बड़ी फैन हैं, जिसके चलते पिता मुकेश अंबानी उन्हें इस खास मौके पर परफार्म करने बुला रहे हैं. इसको लेकर ईशा अंबानी और आनंद पिरामल बहुत एक्साइटेड हैं.
बता दें कि पिरामल ग्रुप के मालिक अजय पिरामल के बेटे आनंद से ईशा अंबानी का रिश्ता तय हो चुका है. दोनों की सगाई का समारोह इटली के लेक कोमो में पिछले माह आयोजित किया गया था. इसमें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, शाहरुख खान, करण जौहर समेत तमाम सेलिब्रिटीज शिरकत करने पहुंचे थे, अब बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-एक्ट्रेस इस फंक्शन में भी नजर आएंगे.
इसी साल मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी के लिए आनंद पीरामल को चुना था. ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं, दोनों परिवार एक दूसरे को पिछले चार दशक से जानते हैं. मई में एक निजी समारोह में दोनों परिवार की मौजूदगी में जश्न भी हुआ था. ईशा के जुड़वा भाई आकाश अंबानी की सगाई श्लोका मेहता से हुई थी. इसी सगाई के बाद अंबानी परिवर ने बेटी की शादी का भी घोषणा की थी.
कुछ फिल्में बड़े पैमाने और भव्यता के साथ आती हैं, तो कुछ अपनी सादगी और सच्चाई से दिल ज ..Read More
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More