नन से बलात्कार के आरोपों को लेकर बढ़ते जन आक्रोश के बीच बिशप फ्रांको मुलक्कल को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि पिछले तीन दिनों से तेजी से चल रही पूछताछ के बाद केरल पुलिस ने 54 वर्षीय मुलक्कल को गिरफ्तार किया गया है. इससे एक दिन पहले पोप ने मुलक्कल को पादरी की उनकी जिम्मेदारियों से ‘अस्थायी’ तौर पर मुक्त कर दिया था. मीडिया को संबोधित करते हुए कोट्टयम के एसपी हरि शंकर ने कहा, "अभी तक के साक्ष्यों और तीन दिन से चल रही पूछताछ के बाद हमने बिशप फ्रांको को गिरफ्तार किया है. हमने उनकी चिकित्सा जांच कराई है. जांच आगे भी जारी रहेगी. उन्हें कल सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा."
हालांकि उन्हें बिशप के खिलाफ क्या सबूत मिले हैं, इस पर बहुत अधिक जानकारी देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि सबूतों को इस समय नहीं बताया जा सकता क्योंकि मामले की जांच जारी है और यह ट्रायल की प्रक्रिया में आ चुका है लेकिन जांच अधिकारी इस निर्णय पर पहुंचे हैं कि इस केस में सबूत हैं. इसलिए हमने उन्हें गिरफ्तार करने का निर्णय लिया. जांच टीम उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी जो बिशप मुलक्कल के समर्थन में उतरे थे, इस पर शंकर ने कहा कि इस मामले में अलग से मामले दर्ज किए गए हैं और उनकी जांच जारी है, पर्याप्त सबूत मिलने पर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी.
उधर, कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया ने केरल नन रेप केस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें मीडिया से बिशप फ्रांको मुलक्कल के केस के बारे में पता चला है. यह हम सभी के लिए दुखद क्षण है. हमें न्यायायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More