राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गोवा इकाई के पूर्व प्रमुख सुभाष वेलिंगकर ने दावा किया है कि वर्तमान राजनीतिक हालात में भगवान राम को भी चुनाव जीतने के लिए पैसा खर्च करना पड़ता. वह बुधवार को पणजी में गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. सुभाष वेलिंगकर ने कहा, 'चुनाव के दौरान राजनीतिज्ञ दो तरह के लोगों- युवा और महिलाओं को नकद या उपहार की पेशकश कर लुभाने में व्यस्त रहते हैं. वह उन्हें सीधे-साधे लगते हैं.'
वेलिंगकर ने कहा, 'वर्तमान स्थिति में चुनावों के दौरान धन की ताकत के अंधाधुंध इस्तेमाल के चलते भगवान राम भी जब तक पैसा खर्च नहीं करते उन्हें नहीं चुना जाता.' सुभाष वेलिंगकर ने 2017 में गोवा विधानसभा चुनावों के मौके पर अपना अलग दल जीएसएम बना लिया था. स्कूली शिक्षा में भाषा के माध्यम के मुद्दे को लेकर भाजपा मंत्री मनोहर पर्रिकर से विवाद होने के बाद उन्होंने इस दल का गठन किया था.
वेलिंगकर ने भाजपा पर 'नैतिकता खोने और देश की दूसरी पार्टियों जैसे कृत्यों में लिप्त होने' के आरोप लगाए. वेलिंगकर ने दो बीमार मंत्रियों को राज्य मंत्रिमंडल से बाहर करने के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पर भी हमला बोला. सुभाष वेलिंगकर ने कहा, 'पर्रिकर ने दो मंत्रियों को बीमार होने के चलते कैबिनेट से बाहर कर दिया लेकिन वह खुद गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद अपने पद पर बने हुए हैं.' वेलिंगकर ने कहा, 'भाजपा भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने की बात करती है लेकिन मुझे कोई एक भी मंत्री ऐसा दिखा दीजिए जो पैसा नहीं बना रहा है.'
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More