असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के एक बयान पर पलटवार करते हुए विवादित टिप्पणी की है. तेलंगाना विधानसभा चुनाव प्रचार में एक रैली में ओवैसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और अमित शाह मुसलमान मुक्त भारत बनाना चाहे हैं. उन्होंने अपने भाषण के जरिए अल्संख्यकों को डराने की कोशिश कर रहे थे कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो उन्हें यहां से जाना पड़ेगा. ओवैसी ने कहा कहा, 'अमित शाह ने हैदराबाद में आकर कहा कि वे हैदराबाद को मजलिस से मुक्त करेंगे. कौन सा मुक्त करेंगे आप? कहां से मुक्त करेंगे, आप मजलिस मुक्त नहीं भारत से मुसलमानों को मुक्त करना चाहते हैं. भारत से मुसलमानों को अलग करना चाहते हैं.' ओवैसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और अमित शाह कांग्रेस मुक्त का नारा देते हैं, लेकिन वे मुस्लिम मुक्त भारत बनाना चाहते हैं.
पिछले दिनों एक चुनावी सभा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि आजादी के बाद हैदराबाद को भारत में शामिल कराने के लिए कई लोगों ने कुर्बानी दी थी. उनकी याद में हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाया जाता था. मजलिस के डर से तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाना बंद कर दिया है. सरकार मजलिस के मना करने पर कुर्बानी देने वालों को भी याद करना छोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी तेलंगाना में सत्ता में आती है तो वह हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाएगी और कुर्बानी देने वाले लोगों का सम्मान करेगी.
इससे पहले एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी गठबंधन के वास्ते पहल करने के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की साख पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह हाल तक और 2002 के ‘‘गुजरात दंगों’’ के दौरान भाजपा के एक समर्थक थे. उन्होंने कहा कि नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) उस समय नरेन्द्र मोदी सरकार का हिस्सा थी जब छात्र रोहित वेमुला, मोहम्मद अखलाक (लिंचिंग पीड़ित) की मौत हुई.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More