आंध्र प्रदेश में बुधवार को हो रहे लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच कई जगहों हिंसक झड़प की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनंतपुर जिले के ताड़ीपत्री शहर में वईएसआर और टीडीपी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई आपसी हिंसक झड़प में टीडीपी नेता एस भास्कर रेड्डी की मौत हो गई है। वहीं, बंदरापल्ली के पुथालपट्टू में भी वोटिंग के दौरान वाईएसआरसीपी और टीडीपी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई है।
दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों दलों के समर्थक आपस में लड़ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस को कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा।मालूम हो कि देश के 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के साथ आंध्र प्रदेश में विधानसभा के भी चुनाव हो रहे हैं। आंध्रप्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी बिना किसी गठबंधन के इस बार चुनाव लड़ रही है और महागठबंधन में शामिल चंद्र बाबू नायडू की पार्टी से उनकी कड़ी टक्कर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्तर प्रदेश आवास विकास ..Read More
भाई दूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना ..Read More
As Artificial Intelligence becomes an increasingly significant part of the world child ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More