फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग को भी लेकर काफी बिजी हैं. अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी बात सामने आ रही है. खबर है कि सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में शाहरुख खान की भी एंट्री हो सकती है. गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से सलमान और शाहरुख की दोस्ती में काफी मजबूती देखी जा रही है. दोनों ही एक्टर आए दिन साथ नजर आ ही जाते हैं, अब चाहे वह रील लाइफ हो या फिर रियल लाइफ. फिल्म में कुछ फ्लैशबैक सीन दिखाए जाएंगे.
हमारी सहयोगी वेबसाइट डीएनए में प्रकाशित एक खबर के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में शाहरुख केमियो करने वाले हैं. खबरों की मानें तो इस फिल्म में कुछ फ्लैशबैक सीन दिखाए जाएंगे, जिसमें सलमान की जर्नी को दर्शाया जाएगा कि कैसे वह रोबिनहुड बने. इस दौरान सलमान को एक शख्स काफी मदद करता है. अब सलमान चाहते हैं कि उसी शख्स का किरदार शाहरुख खान निभाएं. हालांकि यह पहली बार नहीं होगा जब सलमान की फिल्म में शाहरुख नजर आएंगे. जब से इन दोनों के बीच दोस्ती हुई है,
दोनों ही अक्सर अपनी-अपनी फिल्मों में एक दूसरे को केमियो के रूप पर्दे पर लाते हैं. इससे पहले सलमान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख ने एक मैजिशियन के रूप में केमियो किया था. तो वहीं, शाहरुख की फिल्म 'जीरो' में सलमान खान एक गाने में नजर आए थे, जिस पर दोनों जमकर डांस करते हुए भी दिखे थे. फिलहाल सलमान की फिल्म 'भारत' 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है. इस फिल्म एक बार फिर कैटरीना और सलमान की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी.
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More
आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More