Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

मां वैष्णो देवी : जल्द ही मिलेगा 24 घंटे निशुल्क लंगर

By: Dilip Kumar
4/23/2019 5:40:28 PM
नई दिल्ली

जल्द ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं के लिए मां वैष्णो देवी के नए ताराकोट मार्ग के तारा कोर्ट स्थल पर निशुल्क लंगर की सुविधा देने जा रहा है। श्रद्धालुओं को 24 घंटे यह निशुल्क लंगर प्रसाद के रूप में उपलब्ध होगा। इसे लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। श्राइन बोर्ड प्रशासन 15 मई से यह सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए राशन के साथ ही बर्तनों की खरीद-फरोख्त की जा रही है।

''लंगर प्रसाद सेवा शुरू करने की तैयारियां अब अंतिम चरण में है। देश के अन्य प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की भांति मां वैष्णों के भक्तों को भी भवन व यात्रा मार्ग पर लंगर उपलब्ध होगा। श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए श्राइन बोर्ड इस निशुल्क लंगर सेवा को अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर भी डालेगा।''

- सिमरनदीप सिंह, सीईओ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड

देश के अन्य सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर प्रसाद के नाम पर निशुल्क लंगर सेवा लगातार जारी है पर वैष्णो देवी भवन पर यह सुविधा न होने का मलाल हर पल श्रद्धालुओं को रहता था कि उन्हें प्रसाद के नाम पर लंगर उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए आखिरकार श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा आगामी मई माह में यह सेवा शुरू हो जाएगी। लंगर का मेन्यु भी तैयार कर लिया गया है।

एक समय में 180 श्रद्धालु कर सकेंगे भोजन: मां वैष्णो देवी के नए ताराकोट मार्ग के तारा कोट स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हालांकि पहले से ही श्राइन बोर्ड द्वारा अत्याधुनिक भोजनालय बनाया गया है और इसी भोजनालय में अब श्रद्धालुओं को जल्द ही निशुल्क प्रसाद उपलब्ध होगा। आंधी हो या तूफान या गर्मी हो या सर्दी हर एक मौसम में श्रद्धालु बड़े आराम से बैठकर इस भोजनालय में निशुल्क प्रसाद ग्रहण कर सकेगा हालांकि इस भोजनालय में एक ही समय करीब 180 श्रद्धालु ही भोजन कर सकते हैं। श्राइन बोर्ड का कहना है कि अगर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक बढ़ती है तो श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टिकट काउंटर की स्थापना की जाएगी।

लंगर सेवा स्थल पर डोनेशन बॉक्स की भी होगी स्थापना: अगर कोई श्रद्धालु लंगर सेवा को लेकर दान करना चाहता हो तो उसके लिए जहां इस भोजनालय में डोनेशन बॉक्स लगाए जाएंगे तो वही डोनेशन काउंटर की भी स्थापना की जाएगी ताकि श्रद्धालु अपनी इच्छा अनुसार दान दे सके। वही श्राइन बोर्ड का कहना है कि इस लंगर सेवा से मिली राशि को लंगर सेवा पर ही खर्च किया जाएगा। अगर यह लंगर सेवा सफल रहती है तो निकट भविष्य में इस लंगर सेवा का विस्तार कर मां वैष्णो देवी के प्राचीन मार्ग के साथ ही बैटरी कार मार्ग पर भी यह लंगर सेवा शुरू करने पर श्राइन बोर्ड विचार कर रहा है।

सुबह मिलेगा हलवा पूड़ी और दिन में डोगरी खानाः सुबह के नाश्ते में जहां श्रद्धालुओं को चना, पूरी, हलवा के अलावा चाय उपलब्ध करवाई जाएगी। तो वहीं दिन के समय श्रद्धालुओं को डोगरी खाना उपलब्ध होगा जिसमें दाल, चावल तथा अंबल प्रमुख है। वहीं शाम के समय में चाय के साथ मटृठी तथा रस आदि शामिल हैं। रात्रि के समय सब्जी, दाल, रोटी तथा मिष्ठान आदि उपलब्ध होगा।

 


related topics

लव कुश रामलीला लालकिला मैदान में प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा सम्पन्न हुई

10/6/2024 8:57:15 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलील ..Read More

लव कुश रामलीला के मंच पर हास्य अभिनेता असरानी एवं भोजपुरी सिंगर

10/5/2024 9:49:41 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। देश-विदेश में ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमे ..Read More

दूसरा दिन : डिजिटल साउंड और हैरत एंगेज ऐक्शन के साथ हुआ ताड़का वध

10/4/2024 9:04:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नई दिल्ली लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रा ..Read More

श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि जयंती महोत्सव की तैयारियां शुरू

5/29/2024 9:20:54 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। असोला स्थित श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में शनि ..Read More

'वृंदावन चंद्रोदय मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रमुख केंद्र के रुप में उभरेगा'

4/17/2024 11:26:07 AM

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में भगवान श्री कृष्ण का गगनचुंबी मंदिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ ..Read More

राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नही: दाती महाराज

3/21/2024 9:12:45 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व हिन्दू परिषद ( विहिप) की दिल्ली में प्रां ..Read More

सुरभि सिन्हा का कॉलम : महाशिवरात्रि के दिन रुद्राक्ष धारण करने से मिलती है विशेष कृपा 

3/3/2024 9:03:42 PM

शास्रों में महाशिवरात्रि का वर्णन शिव को समाधि से जाग्रत होकर सृष्टि लीला में प्रवृत ह ..Read More

21 दिवसीय अति वशिष्ठ महारूद्र यज्ञ सनातन संस्कृति की अखंडता के लिए: दाती महाराज

2/29/2024 8:53:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। श्री सिद्ध शक्ति पीठ शनिधाम में श्री श्री 1008 ..Read More

कष्टों से मुक्ति पाने का स्थान है श्री शनिधाम

2/24/2024 4:13:26 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में स्थित श्री शनिदेव का पावनधाम श्री शन ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • India’s First CAR-T Manufacturing Training Launched 

    11/13/2025 6:26:03 PM
    Pali
  • वृंदावन चंद्रोदय मंदिर: आस्था, अर्थव्यवस्था और इंजीनियरिंग का अनोखा संगम

    11/13/2025 12:58:38 AM
    वृंदावन
  • दिल्ली से वृंदावन और गोवर्धन धाम के लिए भक्तों का दल रवाना

    11/13/2025 12:10:55 AM
    नई दिल्ली
  • एनआईईपीए ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर मौलाना आज़ाद मेमोरियल लेक्चर किया आयोजित

    11/13/2025 12:07:57 AM
    नई दिल्ली
  • आरटीएक्स के कॉलिंस एयरोस्पेस ने बैंगलुरू में नया विनिर्माण संयंत्र शुरू किया

    11/13/2025 12:02:06 AM
    बैंगलुरू
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED