जानेमाने अभिनेता रणधीर कपूर ने मंगलवार को कहा कि उनके छोटे भाई ऋषि कपूर अपनी बीमारी से उबर रहे हैं और ‘कैंसर से लगभग निजात' पा चुके हैं. 66 वर्षीय ऋषि का इस समय न्यूयॉर्क में उपचार चल रहा है. रणधीर ने बताया कि वह जल्द ही घर लौटेंगे. उन्होंने कहा, ‘उनका उपचार चल रहा है. अब वह बेहतर हैं. वह कैंसर से लगभग निजात पा चुके हैं. उन्हें वापस आने में कुछ समय लगेगा क्योंकि उन्हें पूरा इलाज कराना है. वह आगामी कुछ महीनों में यहां होंगे. बहुत जल्दी.'
कपूर परिवार ने ऋषि कपूर की बीमारी के बारे में पहली बार सीधे तौर पर कोई टिप्पणी की है, हालांकि उनकी पत्नी नीतू कपूर ने नववर्ष पर किये अपने एक पोस्ट में संकेत दिया था कि उनके पति कैंसर से पीड़ित हैं. निर्देशक राहुल रवेल ने भी फेसबुक पर ऋषि कपूर की तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘ऋषि कपूर (चिंटू) कैंसर मुक्त हैं.' ऋषि कपूर का सितंबर 2018 से न्यूयॉर्क में उपचार चल रहा है और इसी कारण वह अक्टूबर में अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए थे.
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More
आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More