फोर्ब्स ने अमेरिका की 80 ऐसी महिलाओं की सूची जारी की है, जिन्होंने अपना कारोबार खोलकर अपार संपत्ति अर्जित की है। इस सूची में तीन भारतीय महिलाओं को भी स्थान मिला है। इन महिलाओं ने खुद ही अपनी किस्मत गढ़ी है। कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी अरिस्टा नेटवर्क्स की चेयरमैन और सीईओ जयश्री उल्लाल इस सूची में 18वें स्थान पर हैं। उल्लाल के पास अरिस्टा के शेयरों की पांच फीसदी हिस्सेदारी के साथ 1.40 अरब डॉलर की संपत्ति है।
इस संदर्भ में फोर्ब्स ने कहा कि, 'लंदन में पैदा हुई और भारत में पली-बढ़ी उल्लाल अब अमेरिका की सबसे धनी पारिवारिक कार्यकारियों में से एक हैं।' नीरजा सेठी इस सूची में 23वें स्थान पर हैं। सेठी ने अपने पति के साथ मिलकर आईटी कंसल्टिंग और आउटसोर्सिंग फर्म सिंटेल की स्थापना की थी। सेठी के पास एक अरब डॉलर की संपत्ति है। नेहा नरखेड़े सूची में 60वें स्थान पर हैं। वह स्ट्रीमिंग डेटा टेक्नॉलजी कंपनी कंफ्लुएंट की को फाउंडर हैं और उनके पास 36 करोड़ डॉलर की संपत्ति है।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरड ..Read More
देश में एक ओर जहां रोजगार की काफी चर्चा है। वहीं बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर एक ..Read More
Axis Bank, one of the largest private sector banks in India, has partnered with Hitach ..Read More
सितंबर 2025 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यूनिक रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 12 क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2 करोड़ से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं के साथ भारत का ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आर ..Read More
अक्षय पात्र फाउंडेशन को हाल ही में एशियन सेंटर फॉर कॉरपोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी ..Read More
भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। सरकारी नीतियों ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की एक अग्रणी न्यू एनर्जी व्हीकल्स (एनईवी) ..Read More