महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का कहना है कि वाहनों पर जीएसटी घटाने से अर्थव्यवस्था को फायदा होगा। महिंद्रा के मुताबिक छोटी कंपनियों और रोजगार पर ऑटो इंडस्ट्री का व्यापक प्रभाव है। उन्होंने कहा- हम सभी उस मंदार पर्वत को तलाश कर रहे हैं जो अर्थव्यवस्था का मंथन शुरू कर सके। भले ही मुझे पक्षपाती समझा जाए लेकिन ऑटो इंडस्ट्री भी एक मंदार पर्वत है। महिंद्रा ने बुधवार को ट्विटर के जरिए ऐसा कहा।
महिंद्रा ने ऑटोकार प्रोफेशनल मैग्जीन के एक ट्वीट के जवाब में ये बात कही। ऑटोकार के मुताबिक फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जॉन के पॉल का कहना है कि वाहनों पर जीएसटी घटने से ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ को रफ्तार मिलेगी। यह देश की तीसरी बड़ी रोजगार देने वाली इंडस्ट्री है।
सोसायटी ऑफ ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने पिछले दिनों मांग की थी कि बजट में सरकार को सभी वाहनों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर देना चाहिए। मई में यात्री वाहनों की बिक्री में लगातार 7वें महीने गिरावट आई। मई 2018 के मुकाबले इस साल मई में यात्री वाहन बिक्री 20% घट गई। यह 18 साल में सबसे ज्यादा गिरावट है। इससे पहले सितंबर 2001 में बिक्री 21.91% घटी थी।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरड ..Read More
देश में एक ओर जहां रोजगार की काफी चर्चा है। वहीं बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर एक ..Read More
Axis Bank, one of the largest private sector banks in India, has partnered with Hitach ..Read More
सितंबर 2025 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यूनिक रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 12 क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2 करोड़ से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं के साथ भारत का ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आर ..Read More
अक्षय पात्र फाउंडेशन को हाल ही में एशियन सेंटर फॉर कॉरपोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी ..Read More
भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। सरकारी नीतियों ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की एक अग्रणी न्यू एनर्जी व्हीकल्स (एनईवी) ..Read More