पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव के पौत्र एनवी सुभाष ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी से अपने दादा के साथ न्याय न होने के लिए माफी मांगने को कहा है। सुभाष ने यह मांग एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार में की है। हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जी चिन्ना रेड्डी ने कहा था कि पी वी नरसिम्हा राव ने अपने कार्यकाल में नेहरू-गांधी परिवार को किनारे करने की कोशिश की थी। सुभाष ने कहा, यह सही नहीं है। यह बयान निंदनीय है। सुभाष 2014 में भाजपा में शामिल हो गए थे और इस समय वह पार्टी की तेलंगाना राज्य इकाई के प्रवक्ता हैं।
सुभाष ने कहा, राव नेहरू-गांधी परिवार के सबसे ज्यादा विश्वास वाले वफादार नेता थे। तमाम मसलों पर वह गांधी परिवार से सलाह-मशविरा करते थे और उन्हें रास्ता भी बताते थे। राव के पौत्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में नेहरू-गांधी परिवार से बाहर के नेताओं की हमेशा अनदेखी की जाती है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री नरसिंह राव भी शामिल हैं। इसका स्पष्ट सुबूत राव के पार्थिव शरीर को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में रखे जाने की अनुमति नहीं देना था।
इसी प्रकार से देश के सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के दिल्ली में स्मारक बने हुए हैं लेकिन राव का नहीं है। इससे पता चलता है कि कांग्रेस का उनके प्रति अलग नजरिया था। जबकि राव ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में कभी भी गांधी परिवार की अनदेखी नहीं की। हर मौके पर सोनिया गांधी को पार्टी और सरकार के कामकाज की पूरी जानकारी दी जाती थी। इसलिए खुद राव जाकर सोनिया गांधी से मिलते भी थे।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More