Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

चंद्रयान-2 लॉन्चिंग: इसरो ने फिर रचा इतिहास

By: Dilip Kumar
7/22/2019 3:54:24 PM
नई दिल्ली

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान- 2 की सफल लॉन्चिंग के साथ ही नया इतिहास रच दिया है। लॉन्चिंग के बाद अब इसे चांद की सतह पर उतारने के सबसे बड़े मिशन की भी शुरुआत हो गई है। चंद्रयान-2 श्री हरिकोटा के प्रक्षेपण स्थल से चांद तक के 3 लाख 84 हजार किलोमीटर के सफर पर निकल चुका है। चंद्रयान सिर्फ 16 मिनट बाद पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो गया। इसरो चीफ के सिवन ने चंद्रयान की सफल लॉन्चिंग की घोषणा करते हुए कहा कि इस मिशन की सोच से बेहतर शुरुआत हुई है। इसरो की इस शानदार कामयाबी पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। बता दें कि करीब 50 दिन बाद 6 से 8 सितंबर के बीच चांद पर चंद्रयान उतरेगा। 

16 दिनों तक पृथ्वी की कक्षा में रहेगा

चंद्रयान-2 को भारत के सबसे शक्तिशाली रॉकेट GSLV MK-3 से लॉन्च किया गया है। लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा में पहुंच चुका है। 16 दिनों तक यह पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए चांद की तरफ बढ़ेगा। इस दौरान चंद्रयान की अधिकतम गति 10 किलोमीटर/प्रति सेकंड और न्यूनतम गति 3 किलोमीटर/प्रति घंटे होगी

21 दिनों बाद चांद की कक्षा में पहुंचेगा

16 दिनों बाद चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलेगा। इस दौरान चंद्रयान-2 से रॉकेट अलग हो जाएगा। 5 दिनों बाद चंद्रयान-2 चांद की कक्षा में पहुंचेगा। इस दौरान उसकी गति 10 किलोमीटर प्रति सेकंड और 4 किलोमीटर प्रति सेंकंड रहेगी।
2 की लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

चांद की सतह को छूने से पहले क्या होगा?
धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी लगभग 3 लाख 84 हजार किलोमीटर है। लॉन्चिंग के बाद चंद्रमा के लिए लंबी यात्रा शुरू होगी। चंद्रयान-2 में लैंडर-विक्रम और रोवर-प्रज्ञान चंद्रमा तक जाएंगे। चांद की सतह पर उतरने के 4 दिन पहले रोवर 'विक्रम' उतरने वाली जगह का मुआयना करना शुरू करेगा। लैंडर यान से डिबूस्ट होगा। 'विक्रम' सतह के और नजदीक पहुंचेगा। उतरने वाली जगह को स्कैन करना शुरू करेगा और फिर शुरू होगी लैंडिंग की प्रक्रिया। लैंडिंग के बाद लैंडर (विक्रम) का दरवाजा खुलेगा और वह रोवर (प्रज्ञान) को रिलीज करेगा। रोवर के निकलने में करीब 4 घंटे का समय लगेगा। फिर यह वैज्ञानिक परीक्षणों के लिए चांद की सतह पर निकल जाएगा। इसके 15 मिनट के अंदर ही इसरो को लैंडिंग की तस्वीरें मिलनी शुरू हो जाएंगी।

इसरो चीफ सिवन बोले-कड़ी मेहनत से मिली सफलता

चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद सिवन ने कहा, 'वैज्ञानिकों और टीम इसरो की कड़ी मेहनत से यह सफलता मिली है।' उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को मिशन में तकनीकी दिक्कत के बाद टीम इसरो ने इसे तुरंत दूर करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने कहा, 'टीम इसरो ने घर-परिवार की चिंता छोड़ लगातार 7 दिन तक इस दिक्कत को दूर करने के लिए सबकुछ झोंक दिया। यह कड़ी मेहनत का फल है। मैं सभी को बधाई देता हूं।'

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक पल के लिए इसरो को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग हमारे वैज्ञानिकों की ताकत को दर्शाता है। पूरा भारत इस क्षण पर गर्व महसूस कर रहा है। राज्यसभा और लोकसभा में इसरो की इस शानदार सफलता पर बधाई दी गई। राज्यसभा स्पीकर वेकैंया नायडू ने इसरो को इस अदभुत सफलता के लिए बधाई दी जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इसरो को बधाई दी।

3.84 लाख किमी का सफर

चंद्रयान-2 चांद की सतह पर उतरने से पहले करीब 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय करेगा। चंद्रयान-2 अभी तेजी से चांद की तरफ बढ़ रहा है। चंद्रयान 2 में लगे लैंडर, विक्रम और रोवर, प्रज्ञान चंद्रमा तक जाएंगे। चांद की सतह पर उतरने के 4 दिन पहले रोवर 'विक्रम' अपनी लैंडिंग वाली जगह का मुआयना करना शुरू करेगा। सही जगह के चुनाव के बाद वह यान से अलग होकर सतह के और नजदीक पहुंचेगा। फिर उस जगह की स्कैनिंग करना शुरू करेगा और फिर 6 से 8 सितंबर के बीच लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लैंडिंग के बाद लैंडर (विक्रम) का दरवाजा खुलेगा और वह रोवर (प्रज्ञान) को रिलीज करेगा। रोवर के निकलने में करीब 4 घंटे का समय लगेगा। फिर यह वैज्ञानिक परीक्षणों के लिए चांद की सतह पर निकल जाएगा। इसके 15 मिनट के अंदर ही इसरो को वहां की तस्वीरें मिलनी शुरू हो जाएंगी।

स्वदेशी तकनीक से बना है चंद्रायन 2

स्वदेशी तकनीक से निर्मित चंद्रयान2 में कुल 13 पेलोड हैं। आठ ऑर्बिटर में, तीन पेलोड लैंडर 'विक्रम' और दो पेलोड रोवर 'प्रज्ञान' में हैं। पांच पेलोड भारत के, तीन यूरोप, दो अमेरिका और एक बुल्गारिया के हैं। लैंडर 'विक्रम' का नाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम ए साराभाई के नाम पर रखा गया है। दूसरी ओर, 27 किलोग्राम 'प्रज्ञान' का मतलब संस्कृत में 'बुद्धिमता' है। इसरो चंद्रयान-2 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारेगा।

'बाहुबली' जीएसएलवी मार्क-।।। से हुआ प्रक्षेपण

4 टन तक का भार (पेलोड) ले जाने की अपनी क्षमता के कारण 'बाहुबली' कहे जा रहे जीएसएलवी मार्क-।।। रॉकेट ने जीसैट-29 और जीसैट-19 उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने इसी रॉकेट का इस्तेमाल करते हुए क्रू मॉड्यूल वायुमंडलीय पुन: प्रवेश परीक्षण (केयर) को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। इसरो के प्रमुख के. सिवन के मुताबिक अंतरिक्ष एजेंसी दिसंबर 2021 के लिए निर्धारित अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम 'गगनयान' के लिए भी जीएसएलवी मार्क-।।। रॉकेट का प्रयोग करेगी।

 


related topics

IRACON 2025 : सांस ही नहीं, जोड़ों पर भी भारी पड़ रही दिल्ली की हवा

10/10/2025 8:14:34 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More

करवा चौथ पर प्यार का इज़हार करें FNP के स्पेशल हैम्पर्स के साथ

10/10/2025 10:04:32 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। FNP के सोच-समझकर तैयार किए गए हैम्पर्स के साथ क ..Read More

फैबइंडिया ने ‘स्वर्णिम 2025’ कैम्पेन के तहत पेश किया नया करवा चौथ कलेक्शन

10/7/2025 12:58:29 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। फैबइंडिया ने अपने ‘स्वर्णिम 2025’ क ..Read More

प्राइमलेज़ ने पेश की क्रांतिकारी जर्मन Q-स्विच्ड Nd:YAG टेक्नोलॉजी

8/4/2025 2:55:08 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्राइमलेज़ ने जर्मन डर्मेटोलॉजिकल लेज़र तकनीक क ..Read More

कम्फर्ट से केयर तक: हिमालया बेबीकेयर का भारत में 500 से अधिक ब्रेस्टफीडिंग सेंटर का सफर

7/25/2025 9:08:38 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। माताओं और बच्चों के लिए स्वस्थ शुरुआत को पोषित ..Read More

मानसून में हल्का स्किनकेयर: नमी और ताजगी बनाए रखने के आसान उपाय

7/21/2025 8:11:26 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। मानसून गर्मी से राहत तो लाता है, लेकिन इसके साथ ..Read More

मैरिको लिमिटेड के सफोला ने लॉन्च किया डुअल सीड कोल्ड-प्रेस्ड ऑयल

6/17/2025 8:47:00 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। सफोला के दिल की सेहत के अनुभव को साथ लेकर, मैरि ..Read More

फोर्टिस : 30-वर्षीय पुरुष की आंत से धातु का चम्मच सफलतापूर्वक निकाला

6/17/2025 8:28:06 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। फोर्टिस शालीमार बाग में एक 30-वर्षीय पुरुष ..Read More

रोहिणी में नया शोरूम लॉन्च होने के साथ दिल्ली में फेनेस्टा की उपस्थिति का विस्तार

6/4/2025 8:18:18 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। फेनेस्टा, प्रीमियम विंडो और डोर के लिए भारत की ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • 350वीं शहीदी जयंती पर दिल्ली में आयोजित सेमिनार में बंदी सिखों की रिहाई की मांग वाला प्रस्ताव पारित

    10/19/2025 9:42:54 AM
    नई दिल्ली
  • धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा रूबरू साहस और आत्मविश्वास का उत्सव

    10/16/2025 6:52:21 PM
    नई दिल्ली
  • ग्रीन पटाखों की इजाजत पर मार्केट में खरीदारों की रौनक बढ़ेगी - परमजीत सिंह पम्मा

    10/16/2025 6:45:34 PM
    नई दिल्ली
  • Axis Bank launches India’s first Digital Banking Point with Hitachi

    10/16/2025 6:43:18 PM
    Nagpur
  • विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय छात्रों से की बातचीत

    10/16/2025 6:29:37 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्राओं को दिया ‘विकसित भारत, सशक्त नारी’ का मंत्र

    3/9/2024 8:17:30 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED