कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। सोनी सब एक बार फिर दर्शकों के लिए पौराणिक कथाओं से भरपूर नया शो ‘वीर हनुमान’ लेकर आ रहा है। यह भव्य शो भगवान हनुमान की असाधारण यात्रा को दर्शाएगा—जिसमें शामिल होगी उनकी बाल सुलभ मासूमियत से लेकर उनकी दिव्यता और महानता की खोज तक। यह कहानी शक्ति, भक्ति और वीरता की होगी, जैसी आपने पहले कभी नहीं देखी होगी! इस शो में एक शानदार स्टारकास्ट नज़र आएगी, जिसमें प्रतिभाशाली युवा अभिनेता आन तिवारी भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे।
उनका भावनात्मक अभिनय इस प्रतिष्ठित चरित्र में नई जान डालेगा। उनके साथ आरव चौधरी हनुमान के पराक्रमी पिता केसरी के रूप में नजर आएंगे, जबकि सायली सालुंखे उनकी माता अंजनी की भूमिका निभाएंगी। शो में गहराई और नाटकीयता जोड़ते हुए, माहिर पांधी शक्तिशाली बाली की भूमिका में नजर आएंगे, जो हनुमान के जीवन में एक अहम किरदार है। इस भव्य भक्तिमय यात्रा की शुरुआत जल्द ही सोनी सब पर होगी। जुड़े रहिए और ‘वीर हनुमान’ की महाकाव्यात्मक गाथा का साक्षी बनिए!
इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियो ने अपने आने वाले ओरिजिनल ड ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पटकथा लेखक, निर्देशक - सदाशिवम राव जिनकी मार्मि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता सिनेमा के लिए एक ऐति ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। साकिब सलीम ने अपनी हालिया धमाकेदार रिलीज़ कप्ता ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। Rajat Raj Film Productions के बैनर तले बनी ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कुछ परफॉरमेंस तब और भी दिलचस्प हो जाती हैं ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। अपनी पिछली फिल्म द बा ड्स ऑफ बॉलीवुड से पहचान ब ..Read More
आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगें, तिल-गुड़ की मिठास और बचपन की प्यारी यादें, मकर संक् ..Read More