कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आए कांग्रेस (Congress) के दस विधायकों में से तीन ने शनिवार को गोवा सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। ये हैं- पूर्व कांग्रेस नेता फिलिप नेरी रोड्रिगुइस, जेन्निफर मोनसेर्रेटे और चंद्रकांत केवलेकर। इसके साथ ही, विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर मिशेल लोबो को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
इससे पहले, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को चार मंत्रियों को कैबिनेट से हटा दिया था। ये हैं- विजय सरदेसाई, विनोद पालिनकर, बीजेपी की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड ब्लॉक के जयेश सलगांवकर और निर्दलीय विधायक रोहन खुंटे। जबकि, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर मिशेल लोबो ने मंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच अपना इस्तीफा दे दिया है।
बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वाले 10 विधायकों में से तीन को मंत्री पद दिया जाएगा। आखिरी समय में यह फैसला लिया गया है कि पूर्व कांग्रेस नेता एटानसियो मोन्सिर्रेटा, जिनके बारे मे मंत्री पद देने की चर्चा थी, उनकी जगह पर उनकी पत्नी जेनिफर को मंत्री बनाया जा रहा है।
जबकि, एक अन्य कांग्रेस नेता चंद्रकांत कावलेकर, जो बुधवार तक विधानसभा में विपक्ष के नेता हुआ करते थे, उन्हें उप-मुख्यमंत्री पद दिया जाएगा। इसके साथ ही, टाउन प्लानिंग की अहम जिम्मेदारी भी उन्हें दी जा सकती है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More