कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर धर्मपुर स्टेशन में एक ट्रेन का इंजन फेल हो गया। शनिवार दोपहर करीब 1:55 बजे शिमला जा रही हिमालयन क्वीन 52455 के इंजन का पावर फेल होने के बाद कालका से दूसरा इंजन मंगवाना पड़ा। करीब चार घंटे बाद शाम 5:55 पर ट्रेन शिमला के लिए रवाना हो सकी है। ट्रेन में सफर कर रहे 200 लोगों को इससे परेशानी झेलनी पड़ी। मुसाफिरों में ज्यादातर पर्यटक थे, जो वीकेंड पर शिमला जा रहे थे।
परेशान पर्यटकों ने कुछ देर के लिए स्टेशन पर हंगामा भी किया है। हालांकि रेलवे पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत कर दिया गया। गाड़ी स्टेशन पर होने के चलते दूसरी गाडि़यों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। इस बीच कुछ पर्यटकों को होलीडे स्पेशल में भेजा गया है, जबकि कुछ पर्यटक मजबूरन बसों और टैक्सियों से शिमला रवाना हुए। स्थानीय ट्रेन मेकेनिकों के काफी प्रयास के बाद भी फेल इंजन दुरुस्त नहीं हो सका। कालका-शिमला रेलवे लाइन के ट्रैफिक इंस्पेक्टर केवल प्रकाश ने बताया कि इंजन में कुछ खराबी के कारण ट्रेन कुछ समय के लिए खड़ी रही है। कालका से दूसरा इंजन मंगवाने के बाद ट्रेन को शिमला के लिए रवाना किया गया है।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्र ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। FNP के सोच-समझकर तैयार किए गए हैम्पर्स के साथ क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। फैबइंडिया ने अपने ‘स्वर्णिम 2025’ क ..Read More