भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। राज्यपाल बनने के बाद कलराज मिश्र सोमवार को नोएडा में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मिले और उनका अभिनंदन स्वीकार किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में सभी दलों को साथ लेकर चलेंगे। नई भूमिका पर शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि वह नई भूमिका के लिए तैयार हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में हरियाणा के प्रभारी कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
1963 में संघ के प्रचार के नाते कलराज मिश्र को सबसे पहले गोरखपुर महानगर की जिम्मेदारी दी गई। 1968 में राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए आजमगढ़ विभाग के भारतीय जनसंघ के संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। पार्टी ने 1972 में गुजरात विधानसभा चुनाव में सांगठनिक उपयोग किया। 1974 में जयप्रकाश के संपूर्ण क्रांति आंदोलन जब बिहार से चलकर पूर्वी उप्र में पहुंचा तो जनसंघ ने पूर्वांचल में इस आंदोलन के संयोजक का भार कलराज मिश्र को सौंपा था।
1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की तो व पूरे देश में सभी दलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं को बंदी बनाया गया तो कलराज मिश्र को चार जुलाई को देवरिया जनपद के भलुअनी में गिरफ्तार किया गया। 18 माह बाद वे जेल से मुक्त हुए।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More