भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रियों के लिए नई-नई सुविधाएं शुरू की जा रही है. पिछले दिनों दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों के संचालन को मंजूरी देने के बाद अब रेलवे ने विशाखापट्नम से विजयवाड़ा के बीच नई ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है. दोनों शहरों के बीच चलने वाली इस ट्रेन का नाम उदय एक्सप्रेस है और यह डबल डेकर ट्रेन होगी.
ट्रेन को सप्ताह में पांच दिन चलाया जाएगा और यह पूरी तरह एयर कंडीशनर ट्रेन होगी. 22701/22702 नंबर वाली इस डबल डेकर ट्रेन को विशाखापट्नम से रेल राज्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर जल्द रवाना करेंगे. उदय एक्सप्रेस को शुरू करने के पीछे रेलवे का मकसद बिजनेस ट्रैवलर को आरामदायक सफर मुहैया कराना है. आपको बता दें इस रूट पर काफी बिजनेसमैन ट्रेन का सफर करते हैं.
ट्रेन नंबर 22701 उदय एक्सप्रेस विशाखापट्नम से विजयवाड़ा के लिए सुबह 5.45 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन 5.30 घंटे के सफर के बाद 11.15 बजे विजयवाड़ा पहुंच जाएगी. इसी दिन ट्रेन संख्या 22702 विजयवाड़ा से विशाखापट्नम के लिए लौटेगी. विजयवाड़ा से उदय एक्सप्रेस शाम 5.30 बजे चलेगी, जो कि विशाखापट्नम रात में 10.55 बजे पहुंचेगी.
यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को चलाई जाएगी. गुरुवार हो रविवार को डबल डेकर ट्रेन नहीं चलेगी. विशाखापट्नम से विजयवाड़ा जाने में ट्रेन को 5 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा. वहीं वापस लौटने में ट्रेन 5 घंटे 25 मिनट लेगी.
नई दिल्ली से कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। रेल मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षे ..Read More
अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है. रेलवे के तरफ से य ..Read More
अगर आप एक साथ कई लोगों का रेलवे रिजर्वेशन कराना चाहते हैं तो यह इतना आसान नहीं होगा, भ ..Read More
आप में से अधिकतर लोगों ने न जाने कितनी बार ट्रेन से सफर किया होगा. लोकल ट्रेन से लेकर ..Read More
देश में ट्रेनों के लेट होने की समस्या काफी आम है। देश के भीतर ट्रेन रूटों की संख्या कम ..Read More
अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बहुत ही आवश्यक है. आपने ट्रेन में ..Read More
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब तक कई अहम कदम उठाए हैं। ट्रेन में सफर कर ..Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 8 नई ट्रेनों की शु ..Read More
भारतीय रेल ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया, जिसमें कहा गया था कि रेलवे अब म ..Read More