सावर्जनिक मंचों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टूरिज्म को बढ़ावा देने की अपील का प्रभाव पड़ने लगा है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा जारी की गई हालिया रिपोर्ट में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. भारत को वर्ल्ड ट्रैवल और टूरिज्म कॉम्पेटिटिवनेस इंडेक्स में भारत ने 6 पायदान की छलांग लगाकर 34वें स्थान पर कब्जा कर लिया है. रिपोर्ट के अनुसार, 2017 से टॉप 25 प्रतिशत देशों की तुलना में भारत ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. वर्ल्ड ट्रैवल और टूरिज्म कॉम्पेटिटिवनेस इंडेक्स में भारत 40वें स्थान से 34वें पर पहुंच चुका है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि साउथ एशिया में ट्रैवल और टूरिज्म में बड़ी भूमिका निभाने वाला भारत देश वैश्विक स्तर पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा आय वाली इकोनॉमी न होने के बावजूद चीन, मेक्सिको, मलेशिया और भारत ने टॉप 35 में जगह बनाई हुई है. इन देशों ने पारंपरिक संसाधनों और मजबूत मूल्य प्रतियोगात्मकता से यह जगह बनाई है. भारत ने इसमें सर्वाधिक उन्नति की है. बता दें कि 2015 में वर्ल्ड ट्रैवल और टूरिज्म कॉम्पेटिटिवनेस इंडेक्स में भारत का 52वां स्थान था. वहीं, 2017 में यह 40वें स्थान पर था.
भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया ..Read More
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला के डॉक्टरों ने 64-वर्षीय मरीज की तीन गंभीर जीवनघाती ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More
ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More