ऑटो सेक्टर की मंदी से परेशान कंपनियां लगातार उत्पादन में कटौती, काम के घंटे कम करने जैसे उपाय करने में लगी हैं. अब हिंदुजा समूह की ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड ने सितंबर में अपने प्लांट्स में 5 से 18 दिन तक कामकाज बंद रखने का ऐलान किया है. कंपनी ने इसके लिए कमजोर मांग को वजह बताई है. कंपनी देश के अपने सभी प्लांट में कामकाज के दिन घटा रही है.
कंपनी ने सबसे ज्यादा पंतनगर में 18 दिनों के लिए कामकाज बंद करने का फैसला किया है. इसके अलावा अलवर में 10 दिन, भंडारा में 10 दिन, एन्नोर में 16 दिन और होसुर के प्लांट में 5 दिन कामकाज बंद रखने का फैसला किया गया है. गौरतलब है कि देश की ऑटो इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजर रही है. ऑटो इंडस्ट्री में जारी सुस्ती के बीच मारुति सुजुकी इंडिया के 3000 से ज्यादा अस्थायी कर्मचारियों की नौकरी चली गई है.
कामकाज बंद करने से पहले अशोक लीलैंड ने भी कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने के लिए ऑफर दिया है. बता दें कि प्रोडक्शन और बिक्री में भारी गिरावट की वजह से अप्रैल माह से अब तक ऑटो सेक्टर में करीब 2 लाख से ज्यादा नौकरियां जा चुकी हैं अशोक लीलैंड ने कार्यकारी स्तर के कर्मचारियों के लिए कंपनी से अलग होने की योजना की घोषणा की है. इसके तहत कंपनी ने कर्मचारियों के लिये नोटिस जारी कर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) और कर्मचारी अलगाव योजना (ईएसएस) का ऑफर दिया है. कंपनी ने यह योजना ऐसे समय पेश की है जब उसके कर्मचारी बोनस बढ़ाने को लेकर हड़ताल पर थे.
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरड ..Read More
देश में एक ओर जहां रोजगार की काफी चर्चा है। वहीं बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर एक ..Read More
Axis Bank, one of the largest private sector banks in India, has partnered with Hitach ..Read More
सितंबर 2025 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यूनिक रजिस्टर्ड निवेशकों की संख्या 12 क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2 करोड़ से ज़्यादा उपयोगकर्ताओं के साथ भारत का ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आर ..Read More
अक्षय पात्र फाउंडेशन को हाल ही में एशियन सेंटर फॉर कॉरपोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी ..Read More
भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। सरकारी नीतियों ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की एक अग्रणी न्यू एनर्जी व्हीकल्स (एनईवी) ..Read More