देश के लगभग हर हिस्से में जब कभी ट्रैफिक जाम की समस्या होती है तो सबसे पहले ऑटो-टैक्सी वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है. दरअसल, शहरों में सड़क पर सबसे ज्यादा ऑटो-टैक्सी वाले ही होते हैं. देश की राजनीति में बदलते दौर को देखते हुए हर राजनीतिक पार्टियां जाति आधारित के अलावा खास तरह के रोजगार से जुटे लोगों को अपने पाले में करने की कोशिश करते रहत हैं. इसी कड़ी में ऑटो-टैक्सी वालों के प्रति भी राजनीतिक दल नरमी दिखा रही है. पहले देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ऑटो-टैक्सी वालों के दम पर अच्छा खासा दम दिखा पाई तो अब आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी इसी फॉर्मूले को आजमा रहे हैं.
सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को 'वाईएसआर वाहन मित्र' योजना का शुभारंभ किया. इसके तहत देश के इतिहास में पहली बार ऑटो, कैब और कार चालकों को हर साल 10 हजार रुपये मुफ्त में दिये जाएंगे. एलुरू के इंडोर स्टेडियम में सीएम जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) ने वाहन मित्र योजना को लांच करते हुए कहा कि गरीबी में ऑटो, कैब और कार चालक गरीबी में जीवन यापन करते हैं, लेकिन उनकी तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता है. सरकार इस रोजगार से जुड़े लोगों को सालाना 10 हजार रुपए देगी, ताकि वे अपने वाहन का नियमित मरम्मत आदि करा पाएंगे.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More